Breaking News :
>>प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित
ताज़ा खबरेंदेशविदेश

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा 3 दिवसीय दौरे पर आयेंगे भारत, पुराने सम्बन्धों को और मजबूत बनाने की होगी कोशिश

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 मार्च 2022, गुरुवार, नई दिल्ली। नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा तीन दिनों के लिए भारत आ रहे हैं। 1 से 3 अप्रैल तक का यह दौरा नेपाल और भारत के बीच रहे दशकों पुराने संबंध को और मजबूत बनाने  का काम करेगा। विदित रहे कि दोनों देशों ने साल 1950 में शांति और मित्रता के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किया था। 

नेपाल के विदेश मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देउबा को भारत आने का निमंत्रण दिया था। इसके बाद ही देउबा  व उनकी पत्नी आरजू राणा देउबा भारत आ रहे हैं। उनके साथ विदेश मंत्री नारायण खडका के अलावा अन्य वरिष्ठ मंत्रियों, सचिवों और शीर्ष सरकारी अधिकारियों वाला एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी तीन दिनों के लिए भारत में होंगे।

भारत में नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। साथ ही प्रतिनिधिमंडल स्तर की भी बातचीत होगी। देउबा यहां के विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से भी मिलेंगे। उल्लेखनीय है कि देउबा के लिए प्रधानमंत्री मोदी एक भोज की भी मेजबानी करेंगे। अधिकारियों के अनुसार, नई दिल्ली में देउबा उद्योगपतियों की एक बैठक को भी संबोधित करेंगे। तीन अप्रैल को काठमांडू लौटने से पहले वह वाराणसी जाएंगे।  इससे पहले जनवरी माह में देउबा गुजरात में प्रस्तावित एक व्यापार शिखर सम्मेलन के लिए भारत आने वाले थे जो कोरोना संक्रमण के कारण रद हो गई।

प्रधानमंत्री स्काटलैंड के ग्लासगो में पिछले साल नवंबर में आयोजित संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन से इतर देउबा और मोदी की मुलाकात हुई थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-नेपाल संबंधों के कई पहलुओं पर ‘सार्थक बातचीत’ की थी। देउबा ने कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में नेपाल को जरूरी चिकित्सा सामग्री और कोविड रोधी टीकों की आपूर्ति करने के लिए मोदी का आभार जताया था। 2014 में किए गए आकलन के अनुसार करीब 6 लाख भारतीय नागरिक नेपाल में रह रहे हैं वहीं करीब 80 लाख नेपाली नागरिक भारत में रहते हैं और काम करते हैं। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!