Breaking News :
>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके
ताज़ा खबरेंदेश

पोखरा विमान हादसा : बेटा होने की खुशी में 3 दोस्तों के साथ पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन करने गया पिता, अनहोनी के शिकार हुए

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जनवरी, 2023, सोमवार, गाजीपुर। नेपाल के पोखरा विमान हादसे में मारे गए क्षेत्र के चार लोगों में से चकजैनब निवासी सोनू जायसवाल ने छ: माह पहले पुत्र होने पर पशुपतिनाथ का दर्शन करने की मन्नत मांगी थी। सोनू की दो बेटियों आराध्या (6) और अनामिका (3) के बाद अभी हाल ही में बेटा जीवनदीप पैदा हुआ है। सोनू के पारिवारिक करीबी व ग्राम प्रधान विजय जायसवाल का कहना है कि बेटे के पैदा होने पर सोनू ने नेपाल के पशुपतिनाथ का दर्शन करने की मन्नत मांगी थी। संभवत यही पूरा करने पहुंचा था। दर्शन के बाद वह घूमने जा रहे थे।

नेपाल विमान हादसे के शिकार हुए सोनू जायसवाल, अनिल राजभर, विशाल शर्मा और अभिषेक कुशवाहा चारों में बचपन से गहरी दोस्ती थी। इनके गांवों की आपस में दूरी मात्र तीन किमी है। जहूराबाद बाजार से सटे होने के चलते अक्सर यह सभी यहां मिलते थे। सोनू अन्य दोस्तों के मुकाबले संपन्न था। वह अपने खर्च पर ही तीनों को नेपाल ले गया और सभी दोस्त एक साथ ही दुनिया छोड़कर चले गए।

अलावलपुर स्थित आरडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के संचालक प्रदीप सिंह कुशवाहा ने बताया कि चारों लड़के हमारे यहां ही पढ़े थे। कक्षा नौ में इन चारों की आपस में दोस्ती हुई। स्थानीय लोगों की मानें तो कभी-कभी वे आपस में झगड़ते भी थे, लेकिन कुछ दिनों मे ही फिर दोस्ती हो जाती। समय बदलता गया, लेकिन इनकी दोस्ती यूं ही चलती रही। सोनू जायसवाल अपने काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता था, लेकिन दोस्तों के संपर्क में रहता था। चारों में सिर्फ सोनू की ही चार वर्ष पूर्व शादी हुई थी।

अनिल राजभर आर्थिक रूप से कमजोर था। गांव की चट्टी पर ही उसकी पान और कंप्यूटर की दुकान थी। इसी तरह धरवा निवासी अभिषेक कुशवाहा भी है। नेपाल में हवाई जहाज में घूमना इनका सपना था। सोनू ने कुछ दिनों पूर्व जब नेपाल जाने की योजना बनाई तो सभी राजी हो गए। सोनू ने अपने खर्च पर सभी को यात्रा कराई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!