Breaking News :
>>UP-बिहार समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान>>ओट्स सेहतमंद है, लेकिन ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका>>महाराष्ट्र की UCC समिति से जस्टिस आरसी चव्हाण का इस्तीफा,प्रश्नावली को लेकर समिति में मतभेद>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया>>वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात>>सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम>>दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित>>आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या>>आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में>>भारत के प्रथम गाँव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज>>‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक>>मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण>>जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं>>चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद>>स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या>>देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार>>किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री>>बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर>>अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हवाई हमला, तीन लोगों की मौत, कई घायल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अजय यादव की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के साथ आयोजित हुई आवश्यक बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 फ़रवरी 2022, गुरूवार, उत्तरकाशी। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के चलते जनपद उत्तरकाशी में भारत निर्वाचन आयोग(ईसीआई) द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अजय यादव की अध्यक्षता में जनपद में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों एवं विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों व उनके प्रतिनिधियों के साथ कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में एक आवश्यक बैठक आयोजित हुई। बैठक में सामान्य प्रेक्षक अजय यादव ने चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों एवं विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि निर्वाचन कार्य निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो सकें इस हेतु सभी प्रत्याशी व राजनैतिक दल जिला प्रशासन से समन्वय बनाकर कार्य करें। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाईड लाईन का अनुपालन करते हुए निर्वाचन सम्बन्धी गतिविधियों को अन्जाम दें। अपने से सम्बन्धित रिटर्निंग ऑफिसर को सहयोग प्रदान करते हुए लाभ उठाएं किन्तु गलत लाभ न उठाएं। उन्होंने कहा कि प्रचार विषयक विभिन्न प्रकार की अनुमतियों के लिए ईसीआई द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर का प्रयोग करें।

बैठक में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों एवं राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाईड लाईन के बारे में विस्तार से जानकारी दी । उन्होंने कहा कि किसी भी प्रत्याशी एवं राजनैतिक दल द्वारा बिना अनुमति के जनसभाओं का आयोजन न किया जाय। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब व अन्य वस्तुएं भेट न की जाय। इस बात का भी विशेष ध्यान रहे कि मतदान दिवस पर मतदाताओं को बूथ तक लाने के लिए किसी भी प्रत्याशी एवं राजनैतिक दल द्वारा वाहनों एवं डोली आदि की व्यवस्था न करवायी जाय। उन्होंने कहा कि राजनैतिक पार्टियों द्वारा नियुक्त स्टार प्रचारकों को भी भारत निर्वाचन आयोग कि गाइड लाइन के बारे में अवश्य बता दिया जाय। साथ ही जिलाधिकारी ने हिदायत दी कि उन्हें बैठक में निर्वाचन के सम्बन्ध में जो भी निर्देश दिये गये हैं उनका अनुपालन सुनिश्चित किया जाय अन्यथा नियमानुसार कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। जिलाधिकारी ने चुनाव लड़ रहें प्रत्याशियों को निर्देश दिये कि यदि उन पर मुकदमा चल रहा है अथवा मुकदमें के तहत दण्डित किया गया है तो उसकी सूचना तत्काल ही जिला प्रशासन को उपलब्ध करायें ताकि सूचना को सार्वजनिक किया जा सके। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि 04 फरवरी से डाक मतपत्र के माध्यम से होने वाले मतदान में सभी प्रत्याशियों के एजेण्ट अवश्य प्रतिभाग करें। यह भी कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बैठक में प्रतिभाग की सूचना दिये जाने पर बैठक में अवश्य उपस्थित होवें!
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह, उप जिलाधिकारी सोहन सिंह, मीनाक्षी पटवाल व चतर सिंह चौहान, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरूणेश पैन्यूली, चुनाव लड़ रहे विभिन्न प्रत्याशी व विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!