Breaking News :
>>210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई>>बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश>>18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश>>अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पहुँची दिल्ली, BJP नेताओं ने किया स्वागत

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 जून 2022, गुरूवार, नई दिल्ली। एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को दिल्ली पहुँच गईं। एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। शुक्रवार को राष्ट्रपति पद के लिए मुर्मू अपना नामांकन भरेंगी। विपक्ष ने इस पद के लिए यशवंत सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है। 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होना है। इसके लिए नामांकन की अंतिम तारीख 29 जून तक है और चुनाव परिणाम की घोषणा 21 जुलाई तक हो जाएगी। बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। मुर्मू के नामांकन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित एनडीए के विभिन्न वरिष्ठ नेता उनके साथ मौजूद होंगे।

मुर्मू 24 जून को दर्ज करेंगी नामांकन

राष्ट्रपति उम्मीदवार मुर्मू ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए लिखा, ‘थोड़ी देर पहले ही नई दिल्ली पहुँची, 24 जून को आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दर्ज कराउंगी। करोड़ों भारतीयों से अपने लिए दुआएं मांग रहीं हूँ। जय महाप्रभु जगन्नाथ देव।’ भाजपा समर्थित मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का फैसला किया है। MDA को समर्थन देने के कारण निलंबित पांच कांग्रेसी विधायक भी मुर्मू के पक्ष में वोट देंगे।

उल्लेखनीय है कि मुर्मू ओडिशा की पूर्व मंत्री हैं। ओडिशा की सत्ताधारी पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) ने राष्ट्रपति पद के लिए राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा की है। इस समर्थन के साथ ही राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार के लिए राह और आसान हो गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!