Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

कारगिल युद्ध के हीरो, मेजर विवेक गुप्ता की प्रतिमा को NDA के सहपाठियों ने युद्धनायक के रूप में गार्ड आफ आनर के साथ पुष्पांजलि अर्पित की

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 अक्टूबर 2021, रविवार, देहरादून। वसंत विहार के पार्क-11 में शनिवार को वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध के हीरो दून के शहीद मेजर विवेक गुप्ता की प्रतिमा सैन्य सम्मान के साथ स्थापित की गई।

इस दौरान शहीद मेजर विवेक गुप्ता की प्रतिमा को 90 नियमित व 80 एनडीए के सहपाठियों ने युद्धनायक के रूप में गार्ड आफ आनर के साथ पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आफिसर कमाडिंग उत्तराखंड सब एरिया मेजर जनरल संजीव खत्री ने मेजर विवेक गुप्ता को श्रद्धांजलि दी।

कारगिल युद्ध के दौरान 13 जून 1999 को तोलोलिंग हिल्स में दुश्मन के ठिकानों पर शुरुआती हमले में मेजर विवेक गुप्ता को अपनी कंपनी का नेतृत्व करने का मौका मिला था। इस दौरान उन्होंने अदम्य साहस व पराक्रम का परिचय दिया। युद्ध के दौरान उन्हें दो गोलियां लगीं, लेकिन उन्होंने फिर भी दुश्मनों पर हमला जारी रखा। आमने-सामने की लड़ाई में उन्होंने दुश्मन के तीन सैनिक मारे, लेकिन वह इस बीच वीर गति को प्राप्त हो गए।

शहीद विवेक गुप्ता की वीरता के चलते ही भारत ने तोलोलिंग हिल्स पर विजय प्राप्त की। शहीद मेजर विवेक गुप्ता को उनकी वीरता के लिए मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया। सेना की पृष्ठभूमि वाले शहीद मेजर विवेक गुप्ता की स्कूली शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल धौलाकुआं नई दिल्ली में 1987 में हुई। ऊर्जावान व्यक्तित्व, जोश और उत्साह से लवरेज विवेक गुप्ता जून 1988 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में शामिल हुए।

13 जून 1992 को सेकेंड लेफ्टिनेंट के रूप में भारतीय सैन्य अकादमी से पास आउट के बाद उन्हें दो राजपूताना राइफल्स में पोस्टिंग मिली। मेजर विवेक गुप्ता ने कमीशन लेने के ठीक 5 साल बाद यानी 13 जून 1999 को अपने जीवन को देश की रक्षा करते हुए बलिदान कर दिया।

प्रतिमा स्थापित करने के मौके पर सेना के अधिकारी व स्वजन मौजूद रहे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.