Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

NAVY DAY : विभिन्न कॉलेजों/स्कूलों के छात्रों ने किया राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय (NHO) का भ्रमण, नौसेना के अदम्य साहस, पराक्रम एवं शौर्य से हुए रूबरू

पूर्व नौसैनिकों के साथ वार्तालाप/मिलन कार्यक्रम

आकाश ज्ञान वाटिका, 03 दिसम्बर 2022, शनिवार, देहरादून। नौसेना के अदम्य साहस, पराक्रम एवं शौर्य को समर्पित नौसेना दिवस हर वर्ष 4 दिसंबर को बड़े ही धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। नौसेना दिवस 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय नौसेना की जीत के जश्न के रूप में मनाया जाता है। 4 दिसंबर को उस दिन के रूप में चुना गया था जब 1971 में ऑपरेशन ट्राइडेंट के दौरान, भारतीय नौसेना ने पीएनएस खैबर सहित चार पाकिस्तानी जहाजों को डुबो दिया था, जिसमें पाकिस्तानी नौसेना के सैकड़ों कर्मी मारे गए थे।

विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय, देहरादून में नौसेना दिवस का आयोजन बड़े ही उत्साह एवं उमंग के साथ किया जा रहा है। जिसमें 01 दिसंबर 2022 को रक्तदान शिविर, 03 दिसंबर 2022 को कॉलेज/स्कूल के विद्यार्थियों का राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय भ्रमण और भारतीय नौसेना एवं हाइड्रोग्राफिक विभाग पर आधारित प्रदर्शनी जैसी विभिन्न गतिविधियाँ शामिल हैं। 03 दिसंबर 22 को ही अपराह्न 3:30 बजे से कार्यालय के मैदान में सेवानिवृत्त सैनिकों एवं असैनिक कर्मियों (सिविलियन) के साथ मिलन/बातचीत का कार्यक्रम हुआ।

कॉलेज/स्कूल के छात्रों का राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय का दौरा एवं प्रदर्शनी का अवलोकन

नौसेना सप्ताह समारोह में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के क्रम में आज शनिवार, 3 दिसंबर को विभिन्न कॉलेजों और स्कूलों के बड़ी संख्या में छात्रों ने राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय का दौरा किया। इसके साथ ही विद्यार्थियों द्वारा भारतीय नौसेना और हाइड्रोग्राफिक विभाग पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया। नौसेना में शामिल होने के उद्देश्य को लेकर छात्रों के साथ प्रेरणाप्रद वार्तालाप भी की गई।

इस अवसर पर नेवल वेलफेयर एंड वेलनेस एसोसिएशन (NWWA), देहरादून की अध्यक्षा श्रीमती तन्वी अरोड़ा ने छात्रों के साथ बातचीत की और उनके साथ आए शिक्षकों/फैकल्टी को सम्मानित किया।

पूर्व नौसैनिकों के साथ वार्तालाप/मिलन कार्यक्रम

03 दिसंबर को ही अपराह्न 3:30 बजे से कार्यालय के मैदान में सेवानिवृत्त सैनिकों एवं असैनिक कर्मियों (सिविलियन) के साथ मिलन/बातचीत का कार्यक्रम हुआ। जिसमें काफी संख्या में पूर्व नौसैनिकों एवं असैनिक कर्मियों ने शिकरत की। सभी ने परस्पर अपने-अपने अनुभव साझा किये। मुख्य जल सर्वेक्षक एवं अन्य वरिष्ठ नौसैनिक अधिकारियों ने सभी के साथ वार्तालाप की।
इस अवसर पर मुख्य जल सर्वेक्षक, वाइस एडमिरल अधीर अरोड़ा ने सभी आये हुए सेवानिवृत्त सैनिकों एवं असैनिक कर्मियों एवं अन्य मेहमानों का अभिनन्दन कर, अपने सम्बोधन में नौसेना दिवस के बारे में बताने के साथ साथ नौसेना एवं जल सर्वेक्षण विभाग की सालभर की उपलब्धयों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।

नौसेना सप्ताह समारोह में आयोजित कार्यक्रम के क्रम में ही मुख्य समारोह 04 दिसंबर 2022 को शाम 04:00 बजे से शाम 07:30 बजे तक ‘एट होम’ समारोह के रूप में आयोजित किया जाएगा। समारोह में उत्तराखंड के माननीय राज्यपाल महामहिम लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह, PVSM, UYSM, AVSM, VSM मुख्य अतिथि एवं मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी विशिष्ट अतिथि के के रूप में शिरकत करेंगे।

सम्बंधित खबर के लिए क्लिक करें : https://akashgyanvatika.com/indian-navy-day-blood-donation-camp-organized-at-national-hydrographic-office-nho-dehradun/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!