Breaking News :
>>बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सीएम धामी से की मुलाकात, द्वितीय चरण की तैयारियों की दी जानकारी>>कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर>>बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही? सिर्फ खान-पान को न मानें वजह, इन संकेतों पर दें खास ध्यान>>मुख्यमंत्री धामी ने वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर जताया दुख, उनके आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप का किया शुभारंभ>>शिक्षक समाज की दिशा और आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करते हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>वन-क्लिक से 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची पेंशन, मुख्यमंत्री धामी ने की जारी>>महिला एशिया कप 2026- भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 137 रनों से हराया>>‘द ट्रेटर्स 2’ का खिताब क्रिस्टल और रिदा के नाम, दोनों ने जीते 66 लाख रुपये>>सीएम धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं>>भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, न्याय, कर्तव्य और लोककल्याण की प्रेरणा देता है- बंशीधर तिवारी>>15 अक्टूबर तक बदलेगी सौंदर्यीकरण और सड़कों की तस्वीर, ड्रोन-सैटेलाइट से होगी अवैध निर्माण पर नजर>>श्री सनातन धर्म मंदिर, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन>>पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण जारी, स्टॉक, माप एवं गुणवत्ता मानकों की हुई जांच>>फल मंडियों में कटौती से परेशान मोरी के किसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी से लगाई गुहार>>कपकोट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, सड़क की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख>>नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए- मुख्यमंत्री>>नौले-धारों और नदियों के पुनर्जीवन को लेकर डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश>>नैनीताल में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

भारतीय नौसेना दिवस : राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय (NHO) देहरादून में आयोजित किया गया ‘रक्तदान शिविर’

➥ रक्तदान शिविर का आयोजन एनएचओ द्वारा एवं संचालन दून अस्पताल व रेडक्रॉस सोसायटी देहरादून द्वारा किया गया।

➥ अपने गौरवशाली इतिहास के साथ भारतीय नौसेना भारतीय सामुद्रिक सीमाओं की रक्षा करने के साथ-साथ भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति की भी रक्षक है।

आकाश ज्ञान वाटिका, 01 दिसम्बर, 2022 गुरूवार, देहरादून। भारतीय नौसेना यानी शौर्य और पराक्रम का दूसरा नाम। देश में भारतीय नौसेना की उपलब्धियों और भूमिका को पहचानने के लिए हर साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है। नौसेना दिवस को उस दिन के रूप में चुना गया, जब ऑपरेशन ट्राइडेंट (त्रिशूल) के दौरान 4 दिसंबर, 1971 को भारतीय नौसेना ने कराची स्थित पाकिस्तानी नौसेना हेडक्वार्टर पर पहला हमला किया तथा पाकिस्तानी नौसेना के एम्‍यूनिशन सप्‍लाई पोत समेत कई जहाज नेस्‍तनाबूद कर दिए गए। इस दौरान पाक के ऑयल टैंकर भी तबाह हो गए। भारतीय नौसेना ने हमले में सबसे पहले पीएनएस खैबर को निशाना बनाया गया फिर पीएनएस चैलेंजर और उसके बाद पीएनएस मुहाफिज को तबाह कर पानी में डुबो दिया था। भारतीय नौसेना के इतिहास में यह दिन बड़ा ही गौरवशाली दिन है। इस दिन 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को भी याद किया जाता है।

भारतीय नौसेना के इस गौरवशाली दिवस को बड़े ही उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया जाता है। सप्ताह भर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। अपने गौरवशाली इतिहास के साथ भारतीय नौसेना भारतीय सामुद्रिक सीमाओं की रक्षा करने के साथ-साथ भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति की भी रक्षक है। देशवासियों की सुरक्षा में भी भारतीय नौसेना की सराहनीय भूमिका है। नौसेना कर्मियों के वीरतापूर्ण कार्यों की याद में और राष्ट्र के प्रति नौसेना की प्रतिबद्धता को समर्पित करने के लिए, एक सप्ताह भर चलने वाला उत्सव, जिसमें विभिन्न गतिविधियों को शामिल किया जाता है, “नौसेना सप्ताह” के रूप में मनाया जाता है।

विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय, देहरादून में नौसेना दिवस के आयोजन की तैयारियाँ बड़े ही उत्साह एवं उमंग के साथ की जा रही हैं। जिसमें 01 दिसंबर 2022 को रक्तदान शिविर, 03 दिसंबर 2022 को कॉलेज/स्कूल के विद्यार्थियों का राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय भ्रमण और भारतीय नौसेना और हाइड्रोग्राफिक विभाग पर आधारित प्रदर्शनी जैसी विभिन्न गतिविधियाँ शामिल होंगी। 03 दिसंबर 22 को ही अपराह्न 04:00 बजे से कार्यालय के मैदान में सेवानिवृत्त सैनिकों एवं असैनिक कर्मियों (सिविलियन) के साथ मिलन/बातचीत का कार्यक्रम होगा, जिसमें मुख्य जलसर्वेक्षक की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
नौसेना सप्ताह समारोह में आयोजित कार्यक्रम के क्रम में ही मुख्य समारोह 04 दिसंबर 2022 को शाम 04:00 बजे से शाम 07:30 बजे तक ‘एट होम’ समारोह के रूप में आयोजित किया जाएगा। समारोह में उत्तराखंड के माननीय राज्यपाल महामहिम लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह, PVSM, UYSM, AVSM, VSM मुख्य अतिथि एवं मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय में आयोजित किया गया रक्तदान शिविर

नौसेना सप्ताह समारोह के कार्यक्रमों के क्रम में आज गुरुवार, 01 दिसंबर 2022 को राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय (National Hydrographic Office) देहरादून द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका संचालन दून अस्पताल और रेड क्रॉस सोसाइटी देहरादून द्वारा किया गया। रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में भारतीय नौसेना के अधिकारियों/कर्मियों और एनएचओ के असैनिक कर्मियों ने स्वेच्छा से इस नेक कार्य में प्रतिभाग कर रक्तदान किया।

“रक्तदान है महादान”

**** नौसेना दिवस की हार्दिक शुभकामनायें एवं बधाई ****

सम्बंधित खबरों के लिए, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें : ⬎

https://akashgyanvatika.com/navy-day-0rganized-with-pomp-at-national-hydrographic-office/

https://akashgyanvatika.com/navy-day-to-recognize-the-achievements-and-role-of-the-indian-navy-to-the-country/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!