Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तराखण्डखेल-जगतताज़ा खबरें

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन की “T-20 क्रिकेट प्रतियोगिता” में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग

जब क्रिकेट पिच पर उतरी खेल मंत्री रेखा आर्या, लगाई शानदार स्ट्रेट ड्राइव, लूटी वाहवाही

प्रतिभा किसी पहचान की नहीं होती मोहताज, दिव्यांग खिलाड़ियों के जज्बे को सलाम : रेखा आर्या

आकाश ज्ञान वाटिका, 04 दिसम्बर 2022, रविवार, देहरादून। शनिवार, 03 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस के सुअवसर पर प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने देवभूमि दिव्यांग वेलफेयर सोसाइटी (रजि०) द्वारा आयोजित दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन की “T-20 क्रिकेट प्रतियोगिता” में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। यह प्रतियोगिता 2 दिसंबर 2022 से शुरू हुई जिसका कि आज बलूनी पब्लिक स्कूल के क्रिकेट मैदान में समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में कुल तीन टीमों उत्तराखंड, हिमाचल व दिल्ली की टीम ने प्रतिभाग किया।आज फाइनल मुकाबला दिल्ली व उत्तराखंड की टीमों के बीच खेला गया जिसमें उत्तराखंड की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से ख़िताबी मुकाबला जीता।

इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने क्रिकेट पिच पर उतरकर शानदार स्ट्रोक खेले जिस पर की खिलाड़ियों व आयोजनकर्ताओ ने उनकी जमकर तारीफ की। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों ने आज के मैच से यह दिखाया है कि प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं होती है, निश्चित तौर पर ऐसे आयोजनों से दिव्यांग खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और वह आगे नई ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे।उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को लेकर समाज में फैली पूर्वाग्रह और भेदभाव को दूर करने के लिए उनसे जुड़े मुद्दों को लेकर दुनिया भर में लोगों को जागरूक करने तथा दिव्यांग लोगों को समाज में बराबरी के स्तर पर लाने के लिए ऐसे आयोजन वाकई सराहनीय हैं। साथ ही कहा कि विकलांग शब्द को दिव्यांग कहकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें आगे बढ़ाने का काम किया है। आप सभी लोग बाधाओं को तोड़ते हुए आगे बढ़ रहे हैं,ये समाज के लिए एक प्रेरणा की बात है और हमें अपनी कमजोरी को कमजोरी नहीं समझनी चाहिए बल्कि हर परिस्थिति का डटकर मुकाबला करते हुए आगे बढ़ते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल में हार और जीत लगी रहती है हमें हार से घबराना नहीं चाहिए बल्कि अपनी कमियों से सीखकर उन्हें दूर करने का प्रयास करना चाहिए। इस दौरान खेल मंत्री ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को उनके उज्जवल की शुभकामनायें प्रेषित की।

उत्तराखंड ने दिल्ली को हरा जीता फाइनल मुकाबला

उत्तराखंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और मात्र 101 रन पर ऑल आउट हो गई। दिल्ली की ओर से सबसे ज्यादा रन पवन कुमार ने 20 और राजकुमार ने 17 रन बनाए जबकि उत्तराखंड की ओर से अतुल गोस्वामी, राहुल ने 3-3 विकेट लिए, जवाब में उत्तराखंड ने छ: विकेट से मुकाबला जीता।

उत्तराखंड की ओर से सबसे ज्यादा रन अक्षय बालियान 31 व अतुल गोस्वामी ने 26 बनाये जबकि दिल्ली की ओर से सबसे ज्यादा विकेट बलजिंदर और अंशुल ने 2 -2 विकेट लिए। इस मैच के मैन ऑफ द मैच अतुल रहे।

इस अवसर पर आयोजनकर्ता गिरीश पटवाल सहित खिलाडी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!