Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड की छात्राओं को PhD के लिए दी जाएंगी छात्रवृत्ति, विवि साझा की ये जानकारी

देहरादून :  प्रदेश के सभी 35 राजकीय और निजी विश्वविद्यालय ज्ञान संसाधन साझा करेंगे। इस तरह सभी विवि को एक मंच पर लाने वाला उत्तराखंड का पहला राज्य बन जाएगा। पर्वतीय क्षेत्रों की 200 छात्राओं को पीएचडी करने के लिए प्रति छात्रा पांच हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी।

सिविल सेवा में जाने की तैयारी करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के लिए सुपर-20 कोचिंग शुरू की जाएगी। ये बातें उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने शुक्रवार को यूनिवर्सिटी आफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज (यूपीईएस) के 20वें दीक्षा समारोह में कहीं।

5.27 लाख युवा उच्च शिक्षा संस्थानों में पंजीकृत

डा. रावत ने कहा कि उत्तराखंड में 5.27 लाख युवा उच्च शिक्षा संस्थानों में पंजीकृत हैं। जिसमें से 1.30 लाख अन्य राज्यों एवं 27 हजार विदेशी छात्र-छात्राएं यहां उच्च शिक्षा ले रहे हैं।

राज्य सरकार की मंशा है कि उच्च शिक्षा का पूरा पाठ्यक्रम विवि स्तर पर साझा हो। इसके लिए सभी विवि का एक कामन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं, सभी विवि के बीच खेल महाकुंभ कराने की भी योजना है।

सात एवं आठ दिसंबर को देहरादून में सभी विवि के बीच दो दिवसीय चिंतन सम्मेलन आयोजित कराया जाएगा। इस सम्मेलन में सभी विवि से एक-एक पदाधिकारी शामिल होगा।

पदाधिकारी विवि की इस साझी रणनीति पर विचार रखेंगे। सम्मेलन में एनसीसी, एनएसएस की भूमिका, विवि और कालेज में नैक एग्रीडेशन व उच्च शिक्षा संस्थानों में पूरी तरह नशाबंदी पर भी चर्चा होगी। यह सभी घटक राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में शामिल हैं।

विवि, आइआइटी, आइआइएम के दीक्षा समारोह में एक होगा गणवेश

डा. धन सिंह रावत ने कहा कि यूपीईएस के वर्ष 2018 के दीक्षा समारोह में उन्होंने घोषणा की थी कि प्रदेश के सभी विवि के दीक्षा समारोह की गणवेश पारंपरिक वेषभूषा होगी।

इसके बाद प्रदेश में ही नहीं देशभर में विवि के दीक्षा समारोह में ब्रिटिशकालीन गणवेश को त्यागकर प्रदेश की पारंपरिक वेशभूषा में छात्र-छात्राएं उपाधि ग्रहण करते आ रहे हैं। इसमें एक और सुधार किया जा रहा है।

उत्तराखंड के सभी विवि के साथ आइआइटी, आइआइएम व एनआइटी के दीक्षा समारोह में एक जैसा गणवेश होगा। ताकि देशभर में उत्तराखंड की एक अलग पहचान बन सके।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!