Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तराखण्ड

संघर्ष समिति के सदस्य चुपचाप मुख्यमंत्री आवास पर पहुंच गए, अनशनकारियों के साथ पुलिस की धक्का-मुक्की

ऋषिकेश : वनंतरा रिसॉर्ट मामले में सीबीआइ जांच और वीआइपी के नाम का खुलासा करने की मांग को लेकर 52 दिन से ऋषिकेश में आंदोलन चल रहा है। युवा न्याय संघर्ष समिति के बैनर तले पिछले छह दिन से पांच आंदोलनकारी बेमियादी अनशन पर बैठे हैं।

संघर्ष समिति के सदस्य चुपचाप मुख्यमंत्री आवास पर पहुंच गए

शनिवार को युवा न्याय संघर्ष समिति के सदस्य चुपचाप मुख्यमंत्री आवास पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस यहां पहुंची और अनशनकारियों के साथ पुलिस की धक्का-मुक्की हुई।

इस दौरान पुलिस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाने ले गई। इस दौरान एसपी सिटी सरिता डोभाल और सीओ मसूरी भी मौजूद रहे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा सहित 12 आंदोलनकारियों को पुलिस लाइन लाया गया। अनशनकारी जयेंद्र रमोला, संजय सिलस्वाल, जितेंद्र पाल पाठी भी इनमें शामिल हैं। अनशनकारी सूरज कुकरेती और यशवंत रावत को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

माता-पिता भी धरना दे चुके हैं

गौरतलब है कि वनंतरा रिसॉर्ट मामले में हरिद्वार रोड मंडी तिराहा के समीप युवा नया संघर्ष समिति की ओर से आंदोलन चलाया जा रहा है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, उप नेता प्रतिपक्ष भुवनचंद्र कापड़ी सहित कई संगठन नेता यहां आकर आंदोलन को अपना समर्थन दे रहे हैं। वनंतरा रिसॉर्ट महिला कर्मी के माता-पिता भी यहां आकर धरना दे चुके हैं।

तीन आरोपितों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

वनन्तरा रिसार्ट की महिला कर्मचारी की हत्या के आरोप में न्यायिक अभिरक्षा के तहत जेल में बंद मुख्य आरोपित भाजपा से निष्कासित विनोद आर्या के पुत्र पुलकित आर्या समेत तीन आरोपितों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

मामले में गिरफ्तार गैंग लीडर पुलकित आर्या निवासी स्वदेशी भवन आर्यनगर,ज्वालापुर हरिद्वार, गैग सदस्य अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता निवासी दयानन्द नगरी, ज्वालापुर, हरिद्वार, गैग सदस्य सौरभ भाष्कर पुत्र शक्ति भाष्कर, निवासी सूरजनगर, ज्वालापुर, हरिद्वार के खिलाफ गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वनन्तरा रिसार्ट गंगा भोगपुर की महिला कर्मचारी की हत्या,यौन उत्पीड़न, आपराधिक षड्यंत्र के आरोप में तीनों को पुलिस ने 22 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया था।

आरोपित पुलकित के खिलाफ आपराधिक अतिचार के मामले में थाना बहादराबाद हरिद्वार में वर्ष 2009 में मुकदमा दर्ज हुआ था। उसके खिलाफ हरिद्वार कोतवाली में वर्ष 2016 में भी धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हुआ था

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!