Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्ड

केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नेताओं को दायित्व देकर इसकी शुरुआत कर सकते हैं

देहरादून:  विभिन्न निगमों, प्राधिकरणों व आयोगों में मंत्री पद के दर्जे के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पदों की आस लगाए भाजपा नेताओं की साध नववर्ष की शुरुआत में पूर्ण होगी।

सूत्रों के अनुसार प्रदेश भाजपा ने दायित्व वितरण के मद्देनजर सौ से अधिक नेताओं की सूची तैयार की है। केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनवरी में 25 से 30 नेताओं को दायित्व देकर इसकी शुरुआत कर सकते हैं। फिर चरणबद्ध ढंग से दायित्व बांटे जाएंगे।

अल्प कार्यकाल के दौरान दायित्व वितरित नहीं हो पाए थे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पिछले अल्प कार्यकाल के दौरान दायित्व वितरित नहीं हो पाए थे। इस वर्ष धामी के नेतृत्व में दोबारा भाजपा की सरकार बनने के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि जल्द ही दायित्व वितरण होगा, लेकिन पिछले आठ माह से विभिन्न कारणों से यह विषय लटकता आ रहा था।

कभी चंपावत सीट के उपचुनाव, तो कभी हरिद्वार के पंचायत चुनाव और फिर पार्टी के सांगठनिक ढांचे में फेरबदल इसके कारण रहे हैं। इस बीच पार्टी के बीच से आवाज उठी कि जब दायित्व दिए ही जाने हैं, तो इसमें विलंब किया जाना ठीक नहीं है।

सूत्रों के अनुसार इस सबको देखते हुए भाजपा के प्रांतीय नेतृत्व ने सभी जिलों से दायित्व वितरण के मद्देनजर नाम जुटाए और अब इसकी सूची तैयार कर ली है। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कुछेक पूर्व विधायकों, पूर्व दायित्वधारियों, क्षेत्र विशेष में पकड़ रखने वाले कार्यकर्ताओं को कसौटी पर परखकर इनके नाम सूची में रखे गए हैं।

सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री संगठन के मध्य सूची में शामिल किए गए नामों को लेकर दो बार मंथन भी हो चुका है। अब यह सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जा रही है। प्रयास यह किया जा रहा कि जनवरी की शुरुआत से ही दायित्व वितरण प्रारंभ कर दिया जाए।

भाजपा ऐसी पार्टी है, जिसमें सभी कार्य समय पर होते हैं। सरकार व संगठन वरिष्ठ कार्यकत्र्ताओं को सहभागिता देना चाहती है, ताकि उनके अनुभवों का लाभ राज्य को मिल सके। इस कड़ी में दायित्व वितरण को लेकर कसरत चल रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!