Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
देश

पश्चिम बंगाल CM ममता के भतीजे अभिषेक की सभा से पहले विस्फोट, TMC नेता समेत 3 लोगों की मौत

कोलकाता,  पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर में जबरदस्त बम धमाका हुआ है। इस धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई है। धमाके में दो लोग घायल भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये धमाका टीएमसी के एक नेता के घर पर हुआ है। धमाके के बाद आसपास के इलाके मे हड़कंप मच गया है।

 ये धमाका भूपति नगर थाना इलाके के अर्जुन नगर में टीएमसी के बूथ अध्यक्ष राजकुमार मन्ना के घर पर हुआ है। धमाके की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने तीन शवों को बरामद किया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

अभिषेक बनर्जी की रैली से पहले ब्लास्ट

गौरतलब है कि पूर्वी मेदिनीपुर के कांथी में सीएम ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी की रैली होनी है। कांथी भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी का गढ़ है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार धमाका कांठी के भगवानपुर-2 प्रखंड के भूपतिनगर थाना क्षेत्र के अर्जुननगर ग्राम पंचायत के नरयविला गांव में शुक्रवार रात धमाका हुआ। मृतकों में टीएमसी नेता राजकुमार मन्ना भी शामिल हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस घटना में मारे गए अन्य दो लोगों में देवकुमार मन्ना और बिस्वजीत गायेन है। राजकुमार और देवकुमार दोनों भाई हैं।

घम में तैयार हो रहा था बम- भाजपा

भाजपा नेताओं ने कहा कि टीएमसी नेताओं के घर बम बनाया जा रहा था, तभी ये धमाका हो गया। हालांकि, बम धमाके की जांच की जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!