Breaking News :
>>देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र>>ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा>>बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन>>ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान>>210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई>>बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश>>18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश>>अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

आशीष मिश्रा के लखीमपुर खीरी में अपराध शाखा के समक्ष पेश होने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना विरोध किया समाप्त

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 अक्टूबर 2021, शनिवार, लखनऊ। लखीमपुर खीरी में उपद्रव के बाद भड़की हिंसा में चार किसानों के साथ ही एक पत्रकार की मृत्यु के बाद वहां पर माहौल गरम है। कांग्रेस के दिग्गज राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी के साथ पंजाब व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों के दौरे के बाद पहुंचे पंजाब कांग्रेस के प्रमुख पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने भी पीड़ित से भेंट की। इसके बाद वह निघासन में दिवंगत पत्रकार रमन कश्यप के घर में धरना पर बैठे।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा के लखीमपुर खीरी हिंसा में अपराध शाखा के समक्ष पेश होने के बाद अपना विरोध समाप्त कर दिया है।वह मंत्री अजय मिश्रा के पुत्र आशीष के पेश न होने तक मौत व्रत पर थे। आज आशीष मिश्रा के क्राइम ब्रांच के समक्ष पेश होने के बाद निघासन में सिद्धू ने अपना धरना समाप्त कर दिया।

लखीमपुर खीरी कांड के बाद दुखी परिवारों से अपना स्नेह दिखाने आए पंजाब के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने के बाद निघासन में दिवंगत पत्रकार रमन कश्यप के घर के बाहर मौन धरना देना शुरू कर दिया। सिद्धू शुक्रवार शाम दिवंगत पत्रकार रमन कश्यप के घर पहुंचे पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत ङ्क्षसह सिद्धू ने मृतक पत्रकार के परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बांधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी आपके साथ है व आपकी हर संभव मदद भी करेगी।

सिद्धू ने कहा कि मेरे लिए संविधान से बड़ा कुछ नही उसी संविधान का कत्ल करने का प्रयास किया गया है। यहां इंसानियत मर चुकी है जिस प्रकार किसानों के ऊपर पीठ पीछे से सोच समझकर तेज गति में गाडिय़ां चढ़ाई गई है यह इंसानियत का कत्ल है। उन्होंने मीडिया से कहा था कि जब तक मंत्री के बेटे को गिरफ्तार नही किया जा रहा है तब तक न कुछ खाएंगे और न कुछ पिएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!