Breaking News :
>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

प्रियंका गांधी की रैली में नवजोत सिंह सिद्धू नजर आए खफा, लोगों को संबोधित करने से किया इन्कार

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 फ़रवरी 2022, रविवार, कोटकपूरा। कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी की रैली में पार्टी के प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू खफा नजर आए। नवजोत सिंह सिद्धू मंच पर तो मौजूद रहे, लेकिन उन्होंने रैली को संबोधित करने से इन्कार कर दिया। प्रियंका गांधी आज पंजाब में चुनाव रैलियों को संबोधित कर रही हैं। पहले उन्होंने कोटकपूरा में रैली की और अब धूरी में रैली कर रही हैं।

चरणजीत सिंह चन्नी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भगवंत मान के खिलाफ चुनाव मैदान में कांग्रेस से गोल्डी हैं। कहा कि भगवंत मान का पता नहीं कि कब व शराब पीकर बह जाएं। वह लोगों से लड़ते रहते हैं। गुरु घर भी शराब पीकर चले जाते हैं। कहा कि यहां से गोल्डी को चुनो। वह उन्हें कद्दावर मंत्री बनाएंगे। चन्नी ने पूर्व की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार पर भी निशाना साधा कहा कि कैप्टन ने पंजाब की वित्तीय हालत खराब कर दी।

चरणजीत सिंह चन्नी ने रैली के दौरान बड़ा एलान करते हुए कहा कि उनकी सरकार बनने पर हर घर को वर्ष में आठ सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। महिलाओं को 1100 रुपये दिए जाएंगे। चन्नी ने कहा कि पंजाब में रोजगार न होने के कारण युवा वर्ग पंजाब को छोड़कर विदेशों में जा रहा है, लेकिन मेरी इच्छा है कि केंद्र सरकार जहां पर 200000 करोड रुपए से रोजगार के संसाधन पैदा करें, ताकि पंजाब के युवक अपने परिवारों को छोड़कर विदेशों में न जाएं। चन्नी ने कहा कि पंजाब में वह छह महीने में कोई कच्चा मकान नहीं रहने देंगे।

सुनील जाखड़ ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब की एक खासियत है यहां के लोग जिगरे के उपासक हैं। मुझे मस्का लगाने की आदत नहीं, मैंने इसकी कीमत चुकाई है। हाथरस में बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म हुआ। राहुल व प्रियंका वहां जा रहे थे। उनको मिलने नहीं दिया गया। इसके बावजूद प्रियंका गांधी झांसी की रानी की तरह खूब लड़ी और जनता की आवाज को उठाया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!