Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
देश

नवजोत सिद्धू की इस बड़े पद पर लगी है। नजर, गुरु की चुप्‍पी से कांग्रेस में बेचैनी का आलम

नवजोत सिद्धू की बड़ी चाहत, इस पद पर है नजर, गुरु की चुप्‍पी से कांग्रेस में बेचैनी का आलम

पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की ख्‍वाहिश बड़ी है। दूसरी ओर गुरु की खामोशी अभी तक नहीं टूटी है। इससे पंजाब कांग्रेस में बेचैनी का आलम है।

चंडीगढ़, नवजोत सिंह सिद्धू की खामोशी कायम है। इससे पंजाब कांग्रेस और कई बड़े नेताओं में बेचैनी का आलम है। पिछले एक हफ्ते से कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने नए ऊर्जा विभाग का कार्यभार नहीं संभाला है।  बताया जाता है कि पूरे विवाद के बीच सिद्धू की बड़ी ख्‍वाहिश है और उनकी नजर बड़े पद पर लगी है। उनकी नजर पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष पद या कैबिनेट में बड़े विभाग पर है।

बिजली विभाग में इन दिनों किसानों को आठ घंटे बिजली की आपूर्ति करने के लिए बैठकों का सिलसिला लगातार चल रहा है। इन बैठकों से सिद्धू गायब हैं। इस बीच वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व महासचिव प्रियंका गांधी से दिल्ली में मुलाकात भी कर चुके हैं, लेकिन उसके बावजूद विभाग का कार्यभार संभालने को लेकर उनकी खामोशी ने कांग्रेस में कई तरह की चर्चा छेड़ दी है।

सिद्धूू व कैप्टन की खामोशी ने छेड़ी कांग्रेस में नई चर्चा, नहीं संभाल रहे बिजली विभाग
बताया जा रहा है कि सिद्धू की नजर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद या किसी बड़े महकमे पर है। राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच आई दूरियों को पाटने के लिए वरिष्ठ नेता अहमद पटेल की ड्यूटी लगाई थी। कैप्टन अमरिंदर सिंह आज (शुक्रवार) शाम दिल्ली जा रहे हैं। 15 जून को वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में होने वाली नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे।

सूत्रों का कहना है कि इसी दिन उनकी अहमद पटेल से मुलाकात हो सकती है, जो सिद्धू का सियासी भविष्य तय करेगी। कमाल की बात यह भी है कि सिद्धू के कार्यभार न संभालने को लेकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। सरकार में कोई मंत्री इतने महत्वपूर्ण विभाग का कामकाज न संभाले और मुख्यमंत्री भी इस चुप रहें, यह राजनीति के माहिरों की समझ में नहीं आ रहा। सभी की नजर इस बात पर लगी है कि सिद्धू का अगला कदम क्या होगा?

तीन तरह की चर्चाएं
सिद्धू और कैप्टन की खामोशी के चलते तीन तरह की चर्चा चल रही है। इनको लेकर उनका अपना आधार है। पहली चर्चा यह है कि सिद्धू ऊर्जा विभाग के अलावा कोई और बड़ा विभाग चाहते हैं, ताकि वह यह दिखा सकें कि उनकी भी पावर कम नहीं है। दूसरा यह कि सिद्धू स्वाभिमानी व्यक्ति हैं और उनसे स्थानीय निकाय जैसा विभाग लेकर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उनके स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई है। ऐसे में वह कोई और मंत्री पद ग्रहण करने में अपना अपमान समझते हुए इसे ग्रहण ही नहीं करेंगे। चर्चा है कि या तो वह बिना पद के मंत्री रहेंगे या फिर मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। पंजाब में इस तरह पहले भी हो चुका है। बेअंत सिंह के साथ संबंध खराब होने पर मनजिंदर सिंह बिट्टा बिना विभाग के मंत्री रह चुके हैं।

जाखड़ दे चुके हैं अध्यक्ष पद से इस्तीफा
गुरदासपुर से लोकसभा चुनाव हारने के बाद सुनील जाखड़ कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके हैं। उनके करीबी सूत्रों का कहना है कि अब वह अध्यक्ष पद फिर से संभालने के इच्छुक नहीं हैं। हालांकि उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है। ऐसे में नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाने की चर्चा चल रही है। इस चर्चा ने इसलिए भी जोर पकड़ा है, क्योंकि पार्टी कैप्टन अमरिंदर सिंह के बाद पंजाब में सेकेंड लाइन लीडरशिप तैयार करना चाहती है। नवजोत सिद्धू कांग्रेस का वह चेहरा बन सकते हैं।

 

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *