Breaking News :
>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कड़ाके की ठंड के कारण चीन सीमा से सटे गाँव गुंजी और कुटी में प्राकृतिक जलस्रोत जमने लगे

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 दिसम्बर 2022, गुरुवार, धारचूला। सीमांत जिले पिथौरागढ़ में बगैर वर्षा के ही कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। धारचूला तहसील के चीन सीमा से सटे गांव गुंजी और कुटी में प्राकृतिक जलस्रोत जमने लगे हैं। रात में पारा -13 डिग्री तक पहुंच रहा है। धारचूला तहसील के अंतर्गत 10 से 11 हजार फीट की ऊंचाई पर बसे गांव गुंजी और कुटी में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन में धूप खिलने से लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है, लेकिन रात में यहां पारा काफी नीचे जा रहा है।

बता दें अभी इन इलाकों में हिमपात शुरू नहीं हई है। हिमपात के बाद पारा और नीचे जाने की आशंका है। क्षेत्र के तमाम प्राकृतिक जलस्रोत सुबह के वक्त जमे हुए मिल रहे हैं। दिन के वक्त थोड़ी देर स्रोतों में पानी में हल्का बहाव दिख रहा है, लेकिन सांझ ढलते ही स्रोत फिर जम जा रहे हैं। इस समय इन इलाकों में सुरक्षा बलों के अतिरिक्त इक्का-दुक्का परिवार ही हैं। अधिकांश परिवार ठंड के चलते पहले ही घाटियों में माइग्रेशन कर चुके हैं। वहीं जिला मुख्यालय में भी सुबह और रात में ठंड बढ़ गई है। रात में पारा -1 डिग्री तक जा रहा है। शीतकालीन वर्षा नहीं होने से पड़ रही सूखी ठंड के चलते लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने एक जनवरी के बाद वर्षा की संभावना जताई है।

सीमांत तहसील में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए तहसील प्रशासन ने बुधवार से समाज के निर्बल वर्गों को कंबल वितरण का कार्य शुरू कर दिया है। बुधवार को तहसीलदार ने तहसील कार्यालय में कई परिवारों को कंबल वितरित किए। जिलाधिकारी रीना जोशी ने जिले के हर जरूरतमंद परिवार को कंबल बांटने के निर्देश तहसील प्रशासन को दिए हैं।

जनपद के मैदानी क्षेत्र टनकपुर व बनबसा में दूसरे दिन भी घुंध और कोहरा छाया रहा। सूर्य भगवान के दर्शन न होने से ठंड में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शीतलहर चलने से लोग घरों में ही दुबके रहे। वहीं पर्वतीय क्षेत्र में दिन में तेज धूप खिलने से मौसम सुहाना बना रहा। वहीं धूप जाते ही तापमान में एकाएक गिरावट आ गई। बुधवार को अधिकतम 15 व न्यूनतम पांच डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!