Breaking News :
>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

नरेंद्र मोदी सेना (रजि०) का राष्ट्रीय सम्मेलन 22 नवंबर को देहरादून में होगा आयोजित, पदाधिकारिओं ने किया विचार-विमर्श

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 26 अक्टूबर 2020, देहरादून। 22 नवंबर 2020 को आयोजित होने वाले नरेंद्र मोदी सेना (रजि०) के राष्ट्रीय सम्मेलन के संबंध में संगठन के पदाधिकारिओं ने देहरादून में एक बैठक आयोजित की जिसमें नरेंद्र मोदी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास गर्ग के साथ ही राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी महेश नारायण, प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष सुखपाल, सिंह आदि लोग शामिल हुए एवं सभी लोगों इस सम्बंद में अपने-अपने विचार रखे।

[box type=”shadow” ]बैठक में सम्मेलन के संबंध में चर्चा करते हुए सम्मेलन को भव्य व दिव्य बनाने के लिए सभी ने अपने अपने विचार रखें। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास गर्ग ने कहा कि यह एक राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन है, इसलिए हमें सर्वप्रथम ऐसे स्थान को चिन्हित करना होगा जहाँ पर कार्यक्रम का आयोजन कराया जा सके और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लोगों को भी कार्यक्रम में आने के लिए निमंत्रण भेजने होंगे ताकि पहले ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लोगों की एक लिस्ट मंगाई जाए जिससे जानकारी मिल सके की कितने लोग राष्ट्रीय स्तर से बैठक और सम्मेलन में शामिल होंगे।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास गर्ग ने कहा कि फोन पर उनकी वार्ता संगठन के संस्थापक शिव वीर सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित देव शुक्ला से हुई, जिसमें यह फैसला हुआ कि देहरादून में 21 नवंबर 2020 को राष्ट्रीय स्तर की बैठक आयोजित की गई जाएगी जिसमें राष्ट्रीय स्तर के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे, जिसमें सभी का परिचय होगा और किस तरह से संगठन में कार्य किया जाएगा इस संबंध में भी चर्चा होगी। इसके साथ ही 22 नवंबर को देहरादून में ही एक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, इसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ-साथ सभी प्रदेशों के पदाधिकारी भी शामिल होंगे।[/box]

[box type=”shadow” ][/box]

इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता मीडिया प्रभारी महेश नारायण ने अपने विचार रखते हुए कहा कि राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए जो भी जगह और कार्य होने हैं वह शीघ्र ही पूरे करने होंगे, ताकि सम्मेलन समय से सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र चौहान ने अपने विचार रखते हुए कहा कि 21 व 22 नवंबर को आयोजित होने वाले सम्मेलन में प्रदेश के सभी जिलों की कार्यकारणी और प्रदेश की कार्यकारिणी सम्मिलित होगी और वह तन मन व धन के साथ कार्यक्रम को संपन्न कराने में पूरा सहयोग/प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर राजेश जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि संगठन उन्हें जो भी आदेश देगा, वह आदेश को पूरा करने का पूरा प्रयास करेंगे एवं जो भी व्यवस्था करनी होगी, जो भी जिम्मेदारियाँ उनको को मिलेगी, वह उसे पूरा करेंगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष सुखपाल सिंह ने कहा कि उन्हें संगठन जो भी जिम्मेदारी देगा उसे पूरा करने की लिए पूरा प्रयास करेंगे और उनका प्रयास रहेगा कि वह उनको दी गई जिम्मेदारी में खरा उतर सकें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!