Breaking News :
>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
उत्तराखण्डहरिद्वार

आज हरिद्वार में होंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, जानिए पूरे दिन का शेड्यूल  

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 अगस्त 2023, रविवार, हरिद्वार। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हरिद्वार के एक दिवसीय दौरे के दौरान लोकसभा चुनाव समेत अन्य चुनावों की तैयारियों की नब्ज टटोलेंगे। पार्टी ने नड्डा के दौरे के बहाने प्रदेश कोर कमेटी की बैठक आयोजित की है। इस बैठक को नड्डा संबोधित करेंगे। नड्डा रविवार को हरिद्वार में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पार्टी ने उनका कार्यक्रम जारी कर दिया है। उनके स्वागत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत पार्टी के अधिकांश प्रमुख नेता हरिद्वार में जुटेंगे। नड्डा रविवार सुबह ऋषिकुल ऑडिटोरियम में हरिद्वार विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे।

शाम को तीन बजे वह एक होटल में प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक लेंगे। इस दौरान प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, हरिद्वार के सांसद डॉ. पोखरियाल निशंक समेत तकरीब सभी प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे।

इन कार्यक्रमों में भाग लेंगे नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जौलीग्रांट एयरपोर्ट से ऋषिकुल विवि पहुंचेंगे। वहां वह अमृत वाटिका की स्थापना के लिए पौधरोपण करेंगे। वह देवसंस्कृति विवि, गायत्रीकुंज जाएंगे। वहां वसुधैव कुटुंबकम् व्याख्यानमाला में भाग लेंगे। शाम तीन बजे कोर कमेटी की बैठक लेंगे।

तैयारियों का ले सकते हैं फीडबैक

कोर ग्रुप की बैठक में नड्डा लोकसभा चुनाव की सांगठनिक तैयारियों के बारे में फीडबैक ले सकते हैं। पार्टी ने हारी हुई 23 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी सांसदों को सौंपी है। नड्डा हर विधानसभा में 10 हजार नए वोटर बनाने के अभियान की प्रगति के बारे में जानकारी ले सकते हैं। बैठक में बागेश्वर उपचुनाव के अलावा निकाय चुनाव और सहकारिता चुनाव पर भी चर्चा हो सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!