Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
देश

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने असम में उग्रवादी संगठन ULFA के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की

आकाश ज्ञान वाटिका, 03 सितम्बर 2022, शनिवार, नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने असम में उग्रवादी संगठन ULFA के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। NIA ने असम के 7 जिलों में यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट आफ असम (ULFA) की गतिविधियों और युवाओं की भर्ती से जुड़े मामलों में कई ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। जानकारी के अनुसार, NIA ने ULFA के 16 स्थानों पर तलाशी ली। इस दौरान दौरान डिजिटल उपकरण और गोला बारूद सहित कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए।

7 जिलों में 16 ठिकानों पर छापेमारी

NIA ने शुक्रवार को बताया कि ULFA भर्ती मामले में असम में कई स्थानों पर तलाशी ली गई है। NIA ने कामरूप, नलबाड़ी, डिब्रूगढ़, तिनसुकिया, सादिया, चराईदेव और शिवसागर सहित असम के 7 जिलों में 16 स्थानों पर तलाशी ली। उन्होंने कहा कि ये तलाशी अभियान ULFA (एक प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन) की गतिविधियों से संबंधित है, जिसमें ULFA में युवाओं की भर्ती, ULFA को मजबूत करने के लिए धन की जबरन वसूली और गैरकानूनी गतिविधियों के लिए युवाओं को कट्टरपंथी बनाना और म्यांमार में भारत-म्यांमार सीमा पर स्थित शिविरों में उनका प्रशिक्षण शामिल है।

कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद

बता दें कि NIA ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लिया है और मामला दर्ज किया है। जांच एजेंसी ने कहा कि आज की गई तलाशी के दौरान डिजिटल उपकरण, गोला बारूद के साथ-साथ आपत्तिजनक दस्तावेज और उल्फा से संबंधित साहित्य जब्त किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!