Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्डदेहरादून

यूकोस्ट के सहयोग से सीआईएमएस में औषधीय पौधों पर सम्पन्न हुआ राष्ट्रीय सम्मेलन

उत्तराखण्ड के औषधीय पौधों की वैज्ञानिक एवं व्यावसायिक संभावनाओं पर दो दिवसीय मंथन

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 25 फ़रवरी, 2026, देहरादून। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकोस्ट) के सहयोग से सीआईएमएस कॉलेज के सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग (माइक्रोबॉयोलाजी विभाग) द्वारा “उत्तराखण्ड के औषधीय पौधे, प्राकृतिक उत्पाद एवं उनका औषधि उद्योग में योगदान” विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन हो गया। सम्मेलन में औषधीय पौधों की उपयोगिता, संरक्षण, शोध एवं व्यावसायिक संभावनाओं पर गहन मंथन किया गया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने कहा कि इस प्रकार के राष्ट्रीय सम्मेलन विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने यूकोस्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान भविष्य में भी ऐसे अकादमिक आयोजनों को बढ़ावा देता रहेगा, जिससे छात्र-छात्राओं को नई दिशा और अवसर प्राप्त हों।

सम्मेलन के प्रथम दिन मुख्य वक्ता के रूप में कॉलेज ऑफ अप्लाइड साइंस, रास बिहारी बोस सुभारती यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. संदीप ध्यानी ने उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में पाए जाने वाले औषधीय पौधों तिमूर, किल्मोड़ा, हिसालू, हरड़, बेड़ू और तिमला के औषधीय गुणों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन पौधों में प्राकृतिक औषधीय तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जिनका उपयोग दवाइयों, स्वास्थ्यवर्धक उत्पादों तथा अन्य उपयोगी पदार्थों के निर्माण में किया जा सकता है। उन्होंने प्राचीन भारतीय परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारे पूर्वज जड़ी-बूटियों के वैज्ञानिक और संतुलित उपयोग से स्वस्थ जीवनशैली अपनाते थे। यदि पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान से जोड़ा जाए तो यह स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था दोनों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। डॉ. ध्यानी ने विद्यार्थियों को मैदानी अध्ययन के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि केवल पुस्तकीय ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि पौधों की पहचान और उनके गुणों की व्यवहारिक समझ भी आवश्यक है।

सम्मेलन के दूसरे दिन मुख्य वक्ता के रूप में श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी, देहरादून के उद्यान विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कमला ध्यानी उपस्थित रहीं। उन्होंने उत्तराखण्ड में पाए जाने वाले विभिन्न औषधीय पौधों के दैनिक जीवन में उपयोग पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम अदरक और तुलसी का नियमित उपयोग करते हैं, उसी प्रकार अन्य औषधीय पौधों के गुणों की जानकारी भी हमें होनी चाहिए। ये पौधे केवल रोग होने पर औषधि के रूप में ही नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने हेतु दैनिक आहार और दिनचर्या में भी शामिल किए जा सकते हैं।

कार्यक्रम में सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक संजय जोशी, प्रशासनिक अधिकारी केदार सिंह, सीआईएमएस कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल की उप-प्रधानाचार्य डॉ. प्रेरणा बडोनी, डॉ. अंजलि उनियाल, डॉ. मेघा पंत, डॉ. अदिति पांडे, पंकज सजवाण, चन्द्रशेखर, खुशी सब्बरवाल, शिवांगी अग्रवाल, आस्था वशिष्ठ सहित अन्य शिक्षकगण एवं 500 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!