Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
उत्तराखण्ड

नशेड़ी ने मां बेटे को बेरहमी से लाठी से पीटपीट कर मार डाला, ससुर व बहू की भी हत्‍या की कोशिश

रामनगर: उत्‍तराखंड में नशे की जद में लोग कैसे फंस रहे हैं और इसके कितने भयानक परिणाम सामने आ रहे हैं, इसकी एक मिसाल बुधवार रात देखने को मिली। घर के बाहर टहल रहे मां बेटे को एक नशेड़ी ने विरोध करने पर लाठी से बेरहमी से पीट पीटकर मार डाला। वहीं बचाने पहुंचे बहू और बाप की भी हत्या की कोशिश की। हो हल्‍ला सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। उन्‍होंने आरोपित को दबोच लिया। इसके बाद तबीयत से पीटा। भीड़ के चंगुल से नशेड़ी को छुड़ाने में काफी मशक्‍कत करनी पड़ी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दो लकड़ी भी कब्जे में ले ली है।

नैनीताल जिले के रामनगर के पूछड़ी गांव निवासी गंगा सिंह वन निगम से सेवानिवृत्त हैं। वह अपनी पत्नी व दो बेटों के साथ गांव में ही रह रहे थे। उनके घर के समीप एक व्यक्ति लंबे समय से बगीचे में चौकीदारी करता है। बुधवार की रात दस बजे गंगा सिंह की पत्नी नंदी देवी (60) व पुत्र भूपेंद्र सिंह (35) खेतवाल घर से बाहर आए। इसके बाद उनके चिल्लाने की आवाज सुनी तो गंगा सिंह व उनका छोटा बेटा दिनेश बाहर आए। मौके पर उन्होंने नंदी व भूपेंद्र को खून से लतपथ पड़ा देखा। उन्होंने मौके पर मौजूद बगीचे के चौकीदार जो नशे में धुत था को पकडऩे की कोशिश की, लेकिन उसने गंगा सिंह व उसके छोटे बेटे दिनेश पर भी हमला कर दिया। उनके शोर मचाने पर बाहर आए ग्रामीणों ने आरोपित को दबोच लिया। इसके बाद लोगों ने उसको पीट दिया। पुलिस ने उसे संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। पुलिस चिकित्सालय में उससे उसका नाम पता पूछती रही, लेकिन कड़ी पूछताछ के बाद भी उसने मुंह नहीं खोला। सूचना मिलने पर एसएसआई कश्मीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना के बारे में जानकारी ली। इसके बाद दोनों शवों को उठाकर पोस्टमार्टम हाउस लाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पकड़ा गया आरोपित नशे में था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!