Breaking News :
>>जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां>>iPhone Duo भारत में इतना महंगा क्यों? अमेरिका के मुकाबले कीमत 63% तक ज्यादा>>‘हनुमान अंश’ की साउथ में एंट्री, 18 सितंबर को आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में रिलीज होगी फिल्म>>ED की बड़ी कार्रवाई: कोलकाता-इंदौर में अमृत ग्रुप से जुड़े 17 ठिकानों पर छापेमारी>>रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही>>हाथ-पैर और मुंह पर दाने, तेज बुखार… उत्तरकाशी में 8 बच्चों में कॉक्ससैकी वायरस की पुष्टि>>सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ>>उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन>>विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा>>50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
उत्तराखण्ड

नरेंद्र सिंह नेगी ने अपने नया गीत में नेताओं को लिया आड़े हाथ

आकाश ज्ञान वाटिका, 03 सितम्बर 2022, शनिवार, उत्तरकाशी। यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा का पेपर लीक प्रकरण और विधानसभा व सचिवालय में बैकडोर नियुक्तियों को लेकर उत्तराखंड के मैदान से पहाड़ों तक घमासान मचा है।

इसी बीच गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी का जनगीत आया है। शनिवार को यह गीत इंटरनेट प्लेटफार्म पर जारी किया गया। जिसमें लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने जनसेवा का चोला ओढ़ने वाले नेताओं पर जमकर कटाक्ष किया है।

पहले भी गा चुके हैं कई जनगीत

इस गीत के बोल ‘‘तुम जनसेवक राजा ह्वोग्य लोकतंत्र मा, हम त प्रजा का प्रजा ही रैग्या लोकतंत्र मा’’ हैं। इस जनगीत के जरिये नरेंद्र सिंह नेगी ने आमजन की आवाज बनने की वकालत की है। उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने उत्तराखंड के लोक, संस्कृति, जीवन शैली, समाज, सामाजिक कुरीतियों, पर्यावरण, जल जंगल जमीन, राजनीति पर कई गीत लिखे हैं और गाये हैं।

जनगीतों ने उत्तराखंड आंदोलन को एक दी नई धार

उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने कई जनगीत गाए हैं। उन जनगीतों ने उत्तराखंड आंदोलन को एक नई धार दी। राज्य बनने के बाद सत्ता और राजनीति की कुव्यवस्था पर नरेंद्र सिंह नेगी ने गीत लिखे।

रेवड़ियों की तरह लालबत्ती बांटने पर ‘‘नौछमी नारायण’’ गीत ने तो उत्तराखंड में कांग्रेस को बाहर कर रास्ता दिखाकर सत्ता परिवर्तन ही लाया। जिसके बाद भाजपा सत्ता में आयी तो नरेंद्र सिंह नेगी ने भ्रष्टाचार पर प्रहार किया।

नरेंद्र सिंह नेगी के ये गीत भी रहे चर्चा में

‘‘कमीशन कु मीट भात रिश्वत कु रैलू’’ गीत खासी चर्चाओं में रहा। इतना ही नहीं सेंसर बोर्ड ने इस गीत के वीडियो में एक पात्र का चेहरा ब्‍लर करने के आदेश दिए।

यही नहीं नरेंद्र सिंह नेगी ने नेताओं को लेकर एक गीत में बड़ा कटाक्ष किया। जो वर्तमान परिदृश्य में भी प्रासंगिकता है। यह गीत ‘‘नेता बणिक दिखौलू रे, मार ताणी आखरी दौं, पैली अपणा लगौलू रे, मार ताणी आखरी दौं’’ इन दिनों भी काफी चर्चा में है।

केवल नेताओं बच्चे नौकरी के काबिल, प्रजा के नौनिहाल किसी काम के नहीं

इसी बीच शनिवार को लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने एक जनगीत इंटरनेट मीडिया पर जारी किया है। जिसमें उत्तराखंड राज्य बनने के बाद नेताओं की लूट खसोट को उजागर किया है। साथ ही इस बात को भी गीत में इंगित किया है कि केवल नेताओं बच्चे नौकरी के काबिल हैं, प्रजा के नौनिहाल किसी काम के नहीं हैं।

अपने इस गीत में नरेंद्र सिंह नेगी ने जन आंदोलन का स्वरूप भी दिया है। जिसमें कहा कि अब हम नेताओं की धांधली और भ्रष्टाचार को नहीं चलने देंगे। अभी तक हम सुस्त थे और अब हम जागरूक हो गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!