Breaking News :
>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार>>देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश>>गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी>>नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत>>हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील>>श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण>>सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज>>जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण>>ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा>>बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी>>एमएलसी चुनाव: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- वोट से नहीं, खोट से जीतती है पार्टी>>एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक>>मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील>>त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे>>भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत>>बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
ताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी नवरात्रि की शुभकामनायें, बोले-“जगत जननी माँ जगदंबा आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करें”

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 अक्टूबर 2020, शनिवार। आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। इन नौ दिनों में माँ दुर्गा के नौ स्वरूप की पूजा की जाती है। नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि नवरात्रि के पावन पर्व की बहुत-बहुत बधाई। जगत जननी माँ जगदंबा आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करें। जय माता दी! बता दें कि नवरात्रि के पहले दिन माँ दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा होती है।

[box type=”shadow” ]एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘ॐ देवी शैलपुत्र्यै नमः॥ नवरात्रि के पहले दिन माँ शैलपुत्री (देवी दुर्गा के प्रथम रूप) को प्रणाम। उनके आशीर्वाद से हमारा ग्रह सुरक्षित, स्वस्थ और समृद्ध हो सकता है। उनके आशीर्वाद से हमें गरीबों के जीवन में एक सकारात्मक बदलाव लाने की शक्ति मिलती है।’

गृह मंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को नवरात्रि की बधाई दी। उन्होंने लिखा- ‘नवरात्रि’ तप, साधना और शक्ति उपासना का प्रतीक है। नवरात्रि के महापर्व की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मां भगवती सभी पर अपनी कृपा व आशीर्वाद बनाये रखें। जय माता दी!’

माँ दुर्गा के इस स्वरूप को बेहद शांत, सौम्य और प्रभावशाली माना जाता है। नवरात्रि के अंतिम दिन को महानवमी कहा जाता है और इस दिन कन्या पूजा की जाती है। शरद नवरात्रि के 10 वें दिन को दशहरा या विजयादशमी के रूप में मनाया जाता है।

सम्बंधित खबर पढ़िए, क्लिक करें:  https://akashgyanvatika.com/shaardiya-navratri-shakti-ki-upasana-ka-parv/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!