Breaking News :
>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

नरेंद्र मोदी सेना ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास गर्ग के आह्वान पर केक काटकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का 70वां जन्मदिवस मनाया

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 17 सितम्बर 2020, देहरादून। आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिवस पर नरेंद्र मोदी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास गर्ग के आह्वान पर देहरादून में केक काटकर मा० प्रधानमंत्री को शुभकामनायें प्रेषित कर उनकी दीर्घायु की कामना की।

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिवस पर आज नरेंद्र मोदी सेना के कार्यकर्ताओं ने देहरादून अंसारी मार्ग पर मा० नरेंद्र मोदी का जन्मदिन शांतिपूर्ण तरीके से कोविड-19 से सम्बंधित सभी गाइडलाइन्स का पालन कर मनाया। जिसमें केक काटकर सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुँह मीठा कराया।
इस अवसर पर नरेंद्र मोदी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी विकास गर्ग ने प्रधानमंत्री मोदी जी के विकास कार्यों की सभी को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ‘अपार ऊर्जा के स्रोत, आशावादी एवं कर्मठ कार्यसाधक प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें। हम सभी ईश्वर से आपकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं, आपका नेतृत्व हमारे लिए प्रेरणाप्रद है।”

नरेंद्र मोदी सेना प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र चौहान ने कहा देश पिछले 6 साल से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को देख रहा है, तभी देश की जनता ने उन्हें दुबारा इस देश की कमान सौंपी है, जो हमारे लिए एक सौभाग्य की बात है।

प्रदेश संगठन मंत्री सुमित सिंघल ने कहा आज देश के युवाओं को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेनी चाहिए, जिस प्रकार राष्ट्र को समर्पित सच्ची निष्ठा भाव से वह आम जनता के लिए सेवा कर रहे हैं, हमें भी राष्ट्रीय स्तर पर जनमानस के लिए सेवा-भाव का मन में दृढ़ संकल्प, आज उनके जन्म दिवस पर करना चाहिए।

आज के इस कार्यक्रम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास गर्ग, प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र चौहान, प्रदेश संगठन मंत्री सुमित सिंघल, संदीप चौधरी, सुखपाल सिंह, रविन्द्र पाल, राहुल कुमार, प्रतीक गोयल, गणेश सिंह, मुकेश सागवान, नीटू पहलवान, संदीप पहलवान, राजेश सिंह, अक्षय सिंह, सूरजभान गुप्ता, कपिल कुमार आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!