Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डजॉब्स

जनपद नैनीताल सतत विकास लक्ष्य में प्रदेश में सबसे आगे, ऊधमसिंहनगर सबसे नीचे

आकाश ज्ञान वाटिका, 05 अगस्त 2022, शुक्रवार, देहरादून। गरीबी और भुखमरी को समाप्त करने समेत सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) को पाने की दौड़ में उत्तराखंड ने अपने प्रदर्शन को सुधारने का उत्साह बनाए रखा है। एसडीजी में प्रदेश की रेटिंग फ्रंट रनर में सम्मिलित है। प्रदेश के भीतर 13 में से 10 जिलों का प्रदर्शन संतोषजनक है।

इन सभी में नैनीताल जिला 75 अंक के साथ सर्वोच्च स्थान, जबकि ऊधमसिंह नगर जिला 54 अंक के साथ सबसे नीचे है। एसडीजी के अंतर्गत 19 लक्ष्य निर्धारित हैं। इनमें शून्य गरीबी, शून्य भुखमरी, अच्छा स्वास्थ्य व रहन-सहन, गुणवत्तापरक शिक्षा, लैंगिंक समानता, स्वच्छ जल व स्वच्छता पहले छह लक्ष्य हैं।

इनके बाद वहन करने योग्य व स्वच्छ ऊर्जा, अच्छी कार्य संस्कृति व आर्थिक उन्नति, औद्योगिक नवाचार व अवस्थापना, असमानता में कमी, सतत शहर और समुदाय, उत्तरदायी उपभोग एवं उत्पादन, जलवायु गतिविधि, जीवन, शांति, न्याय व सशक्त संस्थाएं और लक्ष्य पूर्ति में सहभागिता के बिंदुओं पर एसडीजी का मूल्यांकन किया जाता है।

एसडीजी रेटिंग में उत्तराखंड को प्राप्त हुए कुल औसत 69 अंक

प्रदेश सरकार की ओर से गठित सेंटर फार पब्लिक पालिसी एंड गुड गवर्नेंस (सीपीपीजीजी) की ओर से वर्ष 2021-22 के लिए जारी की गई एसडीजी रेटिंग में उत्तराखंड को कुल औसत अंक 69 प्राप्त हुए हैं। एसडीजी रेटिंग में 65 से 99 तक अंक प्राप्त करने वालों को लक्ष्य प्राप्त करने वालों में फ्रंट रनर माना जाता है।

इससे कम को परफार्मर यानी यथास्थिति वाली श्रेणी में रखा गया है। 99 से अधिक यानी 100 अंक पाने वाले को अचीवर श्रेणी दी गई है। इस श्रेणी में उत्तराखंड का एक भी जिला नहीं है।

इससे पहले यानी वर्ष 2020-21 में परफार्मर श्रेणी में उत्तराखंड के चार जिलों में उत्तरकाशी के 64, पिथौरागढ़ के 63, टिहरी के 59 व ऊधमसिंहनगर के 58 अंक थे। एक साल बाद इन चारों में सबसे अच्छा प्रदर्शन उत्तरकाशी ने किया है।

उत्तरकाशी के वर्ष 2021-22 में 70 अंक हैं। पिथौरागढ़ ने रेटिंग में दो अंकों का सुधार कर 67 अंक प्राप्त किए हैं। टिहरी, हरिद्वार व ऊधमसिंहनगर की रेटिंग सुधरी तो है, लेकिन यह फ्रंट रनर में सम्मिलित होने से पीछे रह गई।

वर्ष 2021-22 – जिलेवार एसडीजी रेटिंग

जिला – रेटिंग

नैनीताल- 75

देहरादून-73

चम्पावत- 72

रुद्रप्रयाग- 71

उत्तरकाशी- 70

चमोली- 69

बागेश्वर- 68

पिथौरागढ़- 67

अल्मोड़ा- 67

पौड़ी-65

टिहरी- 64

हरिद्वार- 59

ऊधमसिंहनगर- 54

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!