Breaking News :
>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

पर्यटन नगरी नैनीताल तथा महानगर हल्द्वानी के विभिन्न वार्डों तथा क्षेत्रों में विशेष सेनेटाईजेशन का कार्य किया गया

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 7 जून 2020, हल्द्वानी (सूचना)। कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु तथा संक्रमण को समुदाय स्तर पर फैलने से राकने हेतु संक्रमण रोधी दवा जिलाधिकारी श्री सविन बंसल के आदेशों के क्रम पर्यटन नगरी नैनीताल तथा महानगर हल्द्वानी के विभिन्न वार्डों तथा क्षेत्रों में अधिकारियों की देखरेख में विशेष सेनेटाईजेशन का कार्य किया गया।
सिटी मजिस्ट्रेट एवं नोडल अधिकारी श्री प्रत्यूष सिंह तथा जोनल अधिकारी एवं नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया की देखरेख में महानगर हल्द्वानी के वार्ड नम्बर एक रानीबाग-काठगोदाम, वार्ड नम्बर चार आवास विकास कालोनी हल्द्वानी, वार्ड न० 6 गुरूनानकपुरा सुभाषनगर, वार्ड नम्बर 11 तल्ला गोरखपुर, वार्ड नम्बर 16 बाजार क्षेत्र, वार्ड नम्बर 19 रामपुर रोड हल्द्वानी, वार्ड नम्बर 21 लाईन नम्बर एक से सात तक वनभूलपुरा, वार्ड नम्बर 22 लाइन नम्बर 8 से 13 तक वनभूलपुरा, वार्ड नम्बर 23 वनभूलपुरा जीजीआईसी के पीछे लाइन नम्बर 14, वार्ड नम्बर 24 गफूर बस्ती वनभूलपुरा, वार्ड नम्बर 25 वनभूलपुरा लाईन नम्बर 17, वार्ड नम्बर 26 नई बस्ती वनभूलपुरा तथा वार्ड नम्बर 27 गाॅधी नगर में विशेष सेनिटाईजेशन का कार्य किया गया।
जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने कहा है कि कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से जन समुदाय के बचाव हेतु सेनिटाईजेशन आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि लाॅक डाउन में छूट मिलने से तथा सुबह सात बजे से बाजारों के खुलने से लोगों की आमद बड़ी है। बड़ी संख्या में लोग खरीदारी एवं अन्य कार्यों के लिए बाहर आ रहे हैं, ऐसें में विशेष सेनिटाईजेशन कार्य जरूरी हो गया है ताकि लोगों को संक्रमण से सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने सेनिटाईजेशन में लगाए गए अधिकारियों को सार्वजनिक स्थलों पर प्रत्येक वार्ड के मोहल्ले, सड़क, गली में व्यवसायिक प्रतिष्ठान, आवासीय क्षेत्रों में दक्षता के साथ छिड़काव किये जाने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि सेनिटाईजेशन के समय विभिन्न वार्डों एवं स्थानों के निवासियों को कोविड-19 से सम्बन्धित प्रचार सामाग्री अवश्य उपलब्ध करायी जाये।
जिलाधिकारी के आदेशों के क्रम में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा प्रातः 8 बजे से रविवार को 13 वार्डों में सेनिटाईजेशन का कार्य किया गया। अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी सेनिटाईजेशन का कार्य गतिमान रहेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!