Breaking News :
>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी नैनीताल सविन बंसल ने पर्यटन सीजन में शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए ली एक महत्वपूर्ण बैठक

नैनीताल । आज 19 नवम्बर 2019, मंगलवार को जिलाधिकारी सविन बंसल ने पर्यटन सीजन में शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए जिला कार्यालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक ली। श्री सविन बंसल ने कहा कि शहर को जाम से मुक्त रखने के लिए पिछले पर्यटक सीजन की तरह इस बार भी रूसी बाईपास व नारायण नगर में अस्थायी पार्किंग बनायी जायेगी। कालाढुंगी रोड पर नारायण नगर से तथा हल्द्वानी रोड पर रूसी बाईपास से सटल सेवा का संचालन किया जाए। जिसमें पर्यटकों को अच्छे वाहनों के माध्यम से बेहतर सटल सेवा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कुमाऊॅ मण्डल विकास निगम के माध्यम से सटल सेवा का संचालन किया जाएगा। सटल सेवा हेतु वाहनों के लिए समय से निविदा आमंत्रित करने के निर्देश प्रबन्ध निदेशक केएमवीएन को दिए।
उन्होंने होटलों की पार्किंग व्यवस्था एवं क्षमता का सत्यापन करने व सत्यापन सूची उपलब्ध कराने के निर्देश पुलिस विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने नगर पालिका, केएमवीएन के अधिकारियों को अपने पार्किंग स्थलों की वाहन पार्किंग क्षमता तथा अधिशासी अभियंता लोनिवि को रोड किनारे बनाई जाने वाली अस्थायी पार्किंग में वाहनों के पार्क होने की क्षमता सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रबन्ध निदेशक केएमवीएन रोहित मीणा को शहर के विभिन्न पार्किंग स्थलों व होटलों की पार्किंग क्षमता की आनलाईन जानकारी के लिए एप/साॅफ्टवेयर बनाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। श्री बंसल ने कहा कि सटल सेवा का संचालन शीतकालीन सीजन में भी शुरू किया जाए ताकि किसी भी प्रकार की समस्या आने पर ग्रीष्मकालीन सीजन से पहले ही उसका समाधान किया जा सके। शहरी अन्य यातायात व्यवस्था व अन्य पार्किंग विकल्पों आदि के सम्बन्ध में भी विस्तार से चर्चा की।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार, प्रबन्ध निदेशक केएमवीएन रोहित कुमार मीणा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविन्द गौड़, एआरटीओ डाॅ.गुरदेव सिंह, विमल पाण्डे सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!