Breaking News :
>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात>>अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास>>अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
उत्तराखण्ड

शासन द्वारा जनपद नैनीताल रेड जोन घोषित

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 31 मई 2020, नैनीताल (सूचना)। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने बताया है कि जनपद नैनीताल को शासन द्वारा रेड जोन में घोषित कर दिया है। शासन द्वारा जारी पत्र का हवाला देते हुये जिलाधिकारी ने बताया है कि चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार तथा चिकित्सा परिवार कल्याण विभाग राज्य सरकार के द्वारा रेड जोन के लिए निर्धारित दिशा निर्देश जनपद नैनीताल मे 1 जून सोमवार से प्रभावी होगें।

जिलाधिकारी ने बताया कि व्यवसायिक एवं वाणिज्ययिक गतिविधियों का संचालन प्रातः 7 बजे से सांय 4 बजे तक ही हो सकेगा, आवश्यक सेवाओं के अतिरिक्त जनपद के समस्त कार्यालय प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक ही खुलेंगे प्रथम व द्वितीय श्रेणी के शत-प्रतिशत अधिकारी कार्यालय मे मौजूद रहेंगें तथा तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों 33 प्रतिशत उपस्थित शासकीय कार्यो के सम्पादन हेतु रहेगी, कार्यालय में सामाजिक दूरी तथा साफ-सफाई सम्बन्धित निर्देशों का अनुपालन किया जायेगा।

रेलवे स्टेशन तथा हवाई अडडे से यात्रियों को लाने व ले जाने के लिए अतिरिक्त सार्वजनिक परिवहन प्र्रतिबंधित रहेगा।

जनपद से बाहर जाने या अन्दर आने के लिए देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड बैब पोर्टल पर पंजीकरण करना तथा सक्षम प्राधिकारी द्वारा निर्गत वैध पास का होना अनिवार्य होगा।

जिलाधिकारी ने बताया है कि मुख्य सचिव स्तर से जारी पत्र के अनुसार जनपद नैनीताल को रेड जोन में निर्धारित किया है। जोन का निर्धारण 31 मई की देापहर 2 बजे तक जनपदों से प्राप्त आंकणों के आधार पर किया गया है। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड के अन्य 12 जनपद ऑरेंज श्रेणी में वर्गीकृत किये गये हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!