Breaking News :
>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
ताज़ा खबरेंदेश

गाजीपुर बॉर्डर पर सड़कों पर लगाई कीलें हटा दी गई, दिल्ली-एनसीआर में सामान्य हुए हालत

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 फ़रवरी 2021, गुरूवार। तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को रद कराने की मांग को लेकर पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के हजारों किसानों का दिल्ली-एनसीआर के बॉर्डर पर धरना-प्रदर्शन जारी है। इस बीच कानून रद करने की मांग के साथ-साथ एमएसपी पर कानून बनाने की मांग को लेकर सिंधु बॉर्डर पर चल रहा किसानों का प्रदर्शन बृहस्पतिवार को 71वें दिन में प्रवेश कर गया है। इस बीच दिल्ली के वीवीआइपी इलाके में रायसीना रोड पर दोनों ओर से ट्रैफिक बंद कर दिया गया है। वहीं, विपक्षी दलों के कई नेता गाजीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों से मिलने के लिए बसों के जरिये रवाना हो गए हैं। प्रतिनिधिमंडल में एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले, डीएमके सांसद कनिमोझी, एसएडी सांसद हरसिमरत कौर बादल और टीएमसी सांसद सौगत रॉय शामिल हैं। इस बीच गाजीपुर बॉर्डर पर सड़कों पर लगाई गई कीलें हटा ली गई हैं।

मथुरा में हुई खाप पंचायत में हर घर से एक व्यक्ति के गाजीपुर बार्डर के धरने में शामिल होने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई। पूर्व सैनिक संगठन और रालोद ने भी किसानों के साथ कंधे से कंधा मिला चलने का एलान किया।

इससे पहले बुधवार को हरियाणा के जींद जिले में खापों को पंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने तीनों कृषि कानूनों को रद कराने की मांग को लेकर केंद्र सरकार पर हमला किया। इस दौरान राकेश टिकैत ने कहा कि जब राजा जब डरता है, तो किलेबंदी करता है। उनका इशारा दिल्ली बॉर्डर पर कील लगाने और सीमेंट के बैरिकेड खड़ा करने से था। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों से डर कर दिल्ली-एनसीआर के बॉर्डरों पर किलेबंदी कर रही है। इतना ही नहीं तारबंदी भी की जा रही है और सड़कों पर ही कीलें गाड़ी गईं हैं। राकेश टिकैत ने हजारों किसानों की मौजूदगी में यह एलान किया है कि किसानों की मांग तीनों कृषि कानून वापसी की है। अगर बात गद्दी वापसी पर आ गई, तो सरकार क्या करेगी। उन्होंने एक बार फिर दोहराया है कि कानून वापसी होने तक किसानों का आंदोलन वापस नहीं होगा।

इस बीच भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि वह रुड़की के मंगलौर में किसानों का आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है और कृषि कानून निरस्त होने तक यह जारी रहेगा। छह फरवरी को भारत बंद में किसान पूरे अनुशासन के साथ शामिल होंगे। टिकैत भारतीय किसान यूनियन, उत्तराखंड किसान मोर्चा और किसान कामगार मोर्चा की ओर से बुलाई गई महापंचायत को संबोधित कर रहे थे। इसमें मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली और बागपत से बड़ी संख्या में किसान पहुंचे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!