Breaking News :
>>किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर>>मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण >>‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल>>सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने चयनित लोगों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>आम लोगों की मेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा- डाॅ. धन सिंह रावत
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल पहुँचेंगे उत्तराखंड, 11 बैठकों में करेंगे शिरकत

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 अगस्त 2021, बुधवार, देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा फाइनल हो गया है। वह 19 और 20 अगस्त को रायवाला और हरिद्वार में ताबड़तोड़ 11 बैठकों में शिरकत करेंगे। इसे देखते हुए प्रदेश भाजपा तैयारियों में जुट गई है। प्रदेश भाजपा ने तीनों प्रदेश महामंत्रियों को तीन-तीन बैठकों की जिम्मेदारी सौंपी है। नड्डा प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी और टोली बैठक में भी भाग लेंगे।

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा अध्यक्ष के इस दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का पहले जुलाई में उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित था, मगर तब प्रदेश सरकार में हुए नेतृत्व परिवर्तन के कारण इसे टाल दिया गया था। अब 19 और 20 अगस्त को उनका दौरा तय होने के साथ ही प्रदेश भाजपा तैयारियों में जुटी है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने मंगलवार देर शाम को हरिद्वार स्थित एक होटल में राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रवास के दौरान होने वाली बैठकों को लेकर प्रदेश पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की। इस दौरान उनके स्वागत समेत अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। कौशिक ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा 19 अगस्त की सुबह दिल्ली से जौलीग्रांट हवाई अड्डा पहुंचेंगे। इसके बाद वह रायवाला में पूर्व सैनिकों के साथ संवाद करेंगे।

इससे पहले जौलीग्रांट से रायवाला तक उनका जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष दो दिन में विधायकों, सांसदों, क्षेत्र पंचायत प्रमुखों, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर निकायों के अध्यक्षों, प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, मोर्चों के जिलाध्यक्षों के साथ 11 बैठकों में भाग लेंगे। एक बैठक हरिद्वार शहर और शेष हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र से लगे होटल में होंगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!