Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा, ‘कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया’

  • कार्यकर्ताओं ने अपने जीवन को झोंककर अपने परिवारों की भी परवाह नहीं की

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 नवम्बर 2021, मंगलवार, देहरादून। अपने 2 दिवसीय दौरे पर उत्तराखण्ड पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने दूसरे दिन रुद्रपुर में के कार्यक्रमों की शुरुआत लोकतंत्र सेनानियों से मुलाकात और उन्हें सम्मानित कर की। निर्धारित कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लोकतंत्र रक्षक सेनानी एवं जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुभाष छाबड़ा के ओमेक्स स्थित आवास पर पहुंचे। यहां उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यहां पर आपातकाल में जेल गए कई लोकतांत्रिक सेनानियों से भेंट की। नड्डा ने लोकतंत्र रक्षक सेनानियों से उनके संस्मरण सुने और उनके योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि इन कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और अपने जीवन को झोंककर अपने परिवारों की भी परवाह नहीं की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इंदिरा गाँधी सरकार ने आपातकाल लागू कर दुनिया में भारत के लोकतंत्र पर काला धब्बा लगा दिया। पूरे देश में जब इमर्जेंसी के विरुद्ध आवाज उठी तो हजारों लाखों लोगों को जेल के सलाखों के पीछे डाल दिया गया। उस क्रूर काल को न तो कभी भुलाया जा सकता है और ना ही माफ किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज हमें लोकतंत्र महान सेनानियों के त्याग और बलिदान की वजह से ही मिला है। आज पूरे विश्व में जो हमारी से सबसे बड़ी लोकतांत्रिक प्रणाली है वह इन्ही लोगों की देन है। जो विचार इन सेनानियों का था, आज उसी विचार को लेकर भारतीय जनता पार्टी चल रही है।

आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। भारत ने 100 करोड़ वैक्सीनेशन करके दुनिया को दिखा दिया है कि भारत हर क्षेत्र में आत्म निर्भर है। विपक्ष मोदी सरकार की उपलब्धियों को नजर अंदाज करता रहा है। विपक्ष बार बार वैक्सीनेशन पर सवाल उठाकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई को कमजोर करने की कोशिश करता रहा। जबकि दुनिया के दूसरे देश भी लगातार भारत की सराहना करते रहे। आज विपक्ष की बोलती बंद हो चुकी हैै।

इसके बाद नड्डा ने कलक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर वहां शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनको नमन करते हुए उन्हें महान क्रांतिकारी बताया। इस दौरान पूरा वातावरण शहीद उधम सिंह के जयकारों से गूंज उठा। इससे पूर्व वहां पहुँचने पर सिख समाज के लोगों ने नड्डा का फूल मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शहीद उधम सिंह के भीतर देश भक्ति का जज्बा कूट-कूटकर भरा था। आज ऐसे महान क्रांतिकारियों की देश भक्ति से प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शहीद उधम सिंह का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।

कलक्ट्रेट के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का काफिला मुख्य बाजार स्थित अंबेडकर पार्क पहुंचा। यहां पर उन्होंने बाबा साहेब डॉ भीम राव आम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ अंबेडकर ने देश में समानता लाने का सबसे बड़ा काम किया। आज हमें संविधान से जो भी अधिकार मिले हैं वह सब बाबा साहब डॉ अंबेडकर की देन है। उन्होंने देश को एक नई दिशा दी। दबे कुचले वर्ग को मुख्य धारा में लाने का काम किया। भारतीय जनता पार्टी आज डॉ अंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने काम कर रही है। उन्होंने सबको समानता का अधिकार देने का जो काम किया था, उसकी तर्ज पर आज भाजपा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के लक्ष्य पर मिशन के साथ काम कर रही है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, राज्यसभा सांसद एवं मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी, चुनाव सह प्रभारी आरपी सिंह, लॉकेट चटर्जी, जिलाध्यक्ष शिव अरोड़ा, चुनाव मीडिया प्रभारी राजीव जेटली, विनय रोहेला, विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर राम पाल सिंह, विकास शर्मा, ललित मिगलानी, लोकतंत्र सेनानी सुभाष छाबड़ा, अभिनव छाबड़ा, वेद ठुकराल, लोकतंत्र रक्षक सेनानी कस्तूरी लाल तागरा, अशोक जायसवाल, नरेश रस्तोगी, कृष्ण लाल अरोड़ा, सूरज प्रकाश गुलाटी, ओम प्रकाश ठुकराल, राजकुमार हुड़िया, सुरेश पुंशी, जुगल किशोर बाम्बा, जगदीश छाबड़ा, अंकुर उपाध्याय, गुरमीत सिंह, भारत भूषण चुघ, अंकित नरूला, शुभम शर्मा, मुनी भुसरी, यशपाल घई, विवेक सक्सेना आदि सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!