Breaking News :
>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम>>‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का पोस्टर जारी, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में लगी भीषण आग, तीन नवजात बच्चों की मौत>>मानसून की चुनौती के बीच चारधाम यात्रा जारी, 48 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा>>रक्षाबंधन समारोह में लगभग 20 हजार बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बाँधा रक्षा सूत्र>>श्री दरबार साहिब पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, जल्द होगा एसएमआई अस्पताल का 100 करोड़ से अधिक बकाया भुगतान>>रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का मुख्यमंत्री धामी ने दोहराया संकल्प>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को बल: शिवराज सिंह चौहान ने कहा- एक राष्ट्र-एक चुनाव आज देश की जरूरत>>सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति की तलाश में उतरी SDRF, 2 किलोमीटर दूर मिला शव>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 80 सड़कें बंद; 28 अगस्त तक मौसम खराब रहने के आसार>>उत्तराखंड में आयुष सेतु पोर्टल की शुरुआत, अब ऑनलाइन मिलेंगी कई सुविधाएं>>मसूरी में बारिश के बीच माल रोड पर गिरा पेड़, होटल की छत और रेलिंग क्षतिग्रस्त>>एनईपी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विश्वविद्यालय तैयार करेंगे समयबद्ध रोडमैप>>बार-बार मांसपेशियों में खिंचाव? सिर्फ थकान नहीं, यह भी हो सकता है कारण>>दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश, दो के नोटिस निरस्त>>12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव>>डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश>>सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश>>देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मसूरी विधायक गणेश जोशी ने किया एम.डी.डी.ए. की अवस्थापना मद से निर्मित सड़कों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

आकाश ज्ञान वाटिका, १४ जनवरी २०२१, गुरूवार, देहरादून। मसूरी विधायक गणेश जोशी ने मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की अवस्थापना मद से निर्मित सड़कों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें 3 लाख 28 हजार रूपये की लागत से निर्मित नयागाँव, विजयपुर, हाथीबड़कला में सुरक्षा दीवार निर्माण, 7 लाख 58 हजार रूपये की लागत से निर्मित गाँव की आन्तरिक सड़कों का निर्माण एवं 6 लाख 11 हजार रूपये की लागत से हाथीबड़कला मुख्य मार्ग से आन्तरिक सड़क का निर्माण करवाया गया है।

देहरादून के वार्ड-2 विजयपुर स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में आयोजित शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में पहुँचे विधायक जोशी ने बताया कि जल्द ही नयागाँव, विजयपुर में एक करोड़ से अधिक की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गाँव की मुख्य सड़क के लिए भी बजट स्वीकृत हो गया है और जल्दी ही इसका कार्य भी करवाया जाऐगा। उन्होनें कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का आहवान भी किया।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, भाजपा महानगर मंत्री संध्या थापा, दरवान सिंह बिष्ट, शिव प्रसाद गुरुंग, मेन बहादुर अधिकारी, सपना, सुनील गुरुंग, किरन, लक्ष्मी, नेता सिंह प्रधान, एक बहादुर गुरुंग, दिनेश प्रधान, पुष्पलाल प्रधान, पदम पुन, पं० योगेष उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!