Breaking News :
>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
क्राइम

गला दबाकर की पत्नी की हत्या, फिर खुद ही कोतवाली पहुंच कर किया सच का खुलासा

बागपत। गाधी गांव में गला दबाकर पत्नी की हत्या करने के बाद पति खुद ही कोतवाली पहुंच गया। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी ने पुस्तैनी मकान बच्चों के नाम करने का दबाव बनाने के कारण हुए विवाद में पत्नी की हत्या करने की बात कही है। बिजनौर जनपद के जहानाबाद के रहने वाले प्रताप सिंह ने बताया कि उसने अपनी बेटी दीपा की शादी 12 साल पहले गाधी गांव के शील गिरी उर्फ जगमोहन के साथ की थी। जिसकी पांच साल पहले मौत होने के बाद दीपा की देवर सुनील के साथ शादी करा दी गई थी। प्रताप सिंह ने बताया कि जगमोहन की बिजनौर में पांच बीघा जमीन थी जो दीपा के नाम ट्रांसफर हो गई थी।

आरोप है कि सुनील शराब पीने का आदी है और काफी समय से पांच बीघा जमीन बेचने का दबाव बना रहा था। जमीन बेचने से मना करने पर सुनील ने अपने भाई विकास और मां के साथ मिलकर दीपा के साथ मारपीट की और गला दबाकर हत्या कर दी। उधर, हत्या करने के बाद आरोपी सुनील खुद ही कोतवाली पहुंच गया। इस मामले में कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि हत्यारोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया है। दीपा के परिजनों ने बिजनौर की जमीन नहीं बेचने के कारण हत्या करने की बात कही है। वहीं, आरोपी सुनील ने पुलिस को बताया कि दीपा के दो बेटे हैं और वह पुस्तैनी मकान में रहते हैं। दीपा पुस्तैनी मकान दोनों बच्चों के नाम कराना चाहती थी।

जिसको लेकर सोमवार को झगड़ा हो गया था। दीपा के पिता प्रताप सिंह ने बताया कि दूसरी बेटी संगीता की शादी भी सुनील के छोटे भाई विकास से कर दी थी। दीपा की हत्या के बाद मायके वाले दूसरी बेटी संगीता और बच्चों को अपने साथ लेकर चले गए। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि आरोपी सुनील अपनी पत्नी का गला घोंटकर कोतवाली में पहुंचा। जहां उसने पुलिस से कहा कि वह अपनी पत्नी का गला घोंटकर आया है। वह जाकर देख लें कि वह जिंदा है या नहीं। जिस पर पुलिस तुरंत गांव में पहुंची और उसकी पत्नी को लेकर अस्पताल में पहुंची, जहां उसे मृत बताया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!