Breaking News :
>>प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

हरेला पर्व को लेकर नगर निगम ने तैयारियाँ की शुरू

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 जुलाई 2021, मंगलवार, ऋषिकेश। हरेला पर्व को लेकर नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। निगम की ओर से पौधारोपण के लिए कार्यक्रम चलाने वाली तमाम संस्थाओं को सहयोग किया जायेगा। इसके अलावा नगर निगम ने इस मर्तबा रंम्भा नदी के उद्गम स्थल पर व्यापक रूप से प्रकृति का शृंगार करने का निर्णय लिया है।

महापौर अनीता ममगाईं रंभा नदी क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की सक्रियता पर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन को इस संदर्भ में गस्त की बात कही। उन्होंने कहा कि रंम्भा नदी को विकसित किए जाने को लेकर नगर निगम प्रयासरत है । वहां असामाजिक तत्व न पनपने पाएं इसको लेकर पुलिस प्रशासन से गस्त के लिए कहा गया है।

आगामी 16 जुलाई को आयोजित होने वाले पर्यावरण को समर्पित उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर नगर निगम महापौर अनीता ममगाईं ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होने कहा कि सामूहिक भागीदारी के साथ सभी विभाग अधिक से अधिक पौधा रोपण करायें ताकि बढ़ते हुऐ प्रदूषण पर नियंत्रण किया जा सके। उन्होने कहा कि अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में उन पौधों का रोपण करें जो भविष्य के लिए लाभदायक साबित हो। उन्होंने कहा कि आगामी 16 जुलाई को हरेला पर्व बृहद रूप से मनाया जाएगा। जिसके तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर पौधे रोपित किए जाएंगे।

महापौर ने संजय झील के जिस स्थान पर पौधारोपण किया जाना है। उस स्थान को चिह्नीकरण करने के निर्देश वन विभाग को दिए। ताकि चिह्नित स्थानों पर वृहद पौधरोपण का कार्य किया जा सकें। बैठक में नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल, अधिशासी अभियंता विनोद जोशी, वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह रावत, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल,सचिन रावत, अभिषेक मल्होत्रा, प्रशांत कुकरेती आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!