Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

2 नवम्बर को प्रातः 11 बजे से रा.उ.प्रा. विद्यालय अघरिया तहसील धारी में आयोजित किया जायेगा बहुद्देशीय शिविर

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 28 अक्टूबर 2020, नैनीताल (सूचना)। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल से प्राप्त निर्देशानुसार जनपद के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक मूलभूत सुविधाऐं उपलब्ध कराने एवं जन समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किये जाने के उद्देश्य से 2 नवम्बर को प्रातः 11 बजे से रा.उ.प्रा. विद्यालय अघरिया तहसील धारी में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एसएस जंगापांगी ने बताया कि शिविर में समाज कल्याण द्वारा वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग भरण-पोषण आदि योजनाओं के पात्र व्यक्तियों के फार्म भरवाकर मौके पर ही स्वीकृत किये जायेंगे। इसके साथ ही पेंशन प्रकरणों का दुरस्तीकरण भी किया जायेगा। इसी प्रकार जनश्री बीमा योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना एवं गौरा देवी कन्याधन योजना आदि के फार्म भरवाये जायेंगे तथा कुपोषित बच्चों का चिन्हीकरण एवं उपचार किया जाना, दिव्यांगता प्रमाण पत्र वितरित किया जाने के साथ ही विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने सहित पात्र व्यक्तियों को लाभांवित किया जायेगा। बाल विकास द्वारा क्षेत्र में अवस्थित निकटतम आँगनबाड़ी केन्द्रों में अध्ययनरत् बच्चों तथा कार्यरत उत्कृष्ट कार्मिकों को कैम्प में पुरस्कृत किया जायेगा। बैबी किट्स, कलरिंग किट्स, स्वच्छता किट्स, डिक्शनरी आदि का वितरण किया जायेगा।

शिविर में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आईसीडीएस विभाग के माध्यम से लाए गए कुपोषित बच्चों का उपचार आरबीएसके के अन्तर्गत किया जायेगा। निर्धारित टीम द्वारा ऑफ़लाइन दिव्यांग प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य परीक्षण व औषधि वितरण के साथ ही कैम्प में आने वाले व्यक्तियों को नशा मुक्ति, पोषण, परिवार कल्याण, टीकाकरण आदि हेतु काउंसिलिंग की जायेगी। कैम्प में आने वाले बच्चों का टीकाकरण किया जायेगा, गर्भवती महिलाओं की जाॅच एवं औषधि वितरण की व्यवस्था, सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी के मानसिक रोक विशेषज्ञ को कैम्प में मानसिक दिव्यांगता परीक्षण हेतु प्रतिभाग किया जायेगा। अटल आयुष्मान कार्ड बनाये जायेंगे। नेत्र परीक्षण शिविर के माध्यम से लोगों का दृश्य परीक्षण तथा यथासंभव चश्मे का वितरण किया जाएगा।

राजस्व विभाग द्वारा आय, जाति, चरित्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र जारी किए जायेंगे तथा निरविवादित उत्तराधिकार के मामलों की सुनवाई मौके पर ही की जायेगी। विद्युत विभाग द्वारा विद्युत बिलों का भुगतान एवं उसमें सुधार, अन्य समस्याओं का निराकरण किया जायेगा। पेयजल विभाग द्वारा पेयजल बिलों के भुगतान एवं उनमें सुधार के साथ ही अन्य समस्याओं का निराकरण किया जायेगा। शिक्षा विभाग द्वारा विभाग से सम्बन्धित समस्याओं का निराकरण, सर्वशिक्षा एवं रमसा से सम्बन्धित प्रकरणो तथा लघु निर्माण आदि की जानकारी भी दी जायेगी। ग्राम्य विकास द्वारा परिवार रजिस्टर की नकल, बीपीएल क्रमांक, स्वरोजगार योजना एवं अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी तथा विभिन्न योजनाओं की अन्तर्गत वित्त पोषण किया जायेगा। आपूर्ति विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य योजना अन्तर्गत डिजिटाईजेशन के दौरान आई त्रुटियों का निराकरण शिविर में किया जायेगा। डीबीटीएल आवेदन तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी एवं राशन कार्ड से सम्बन्धित समस्याओं का निराकरण की कार्यवाही की जायेगी। इसके साथ ही अन्य विभागों द्वारा भी स्टाॅल लगाकर अपने-अपने विभागों से सम्बन्धित योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को पहुॅचाया जायेगा।

उन्होंने शिविर से सम्बन्धित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सम्पूर्ण तैयारियों के साथ निर्धारित समय व स्थान पर स्वयं उपस्थित रहना सुनिश्चित करें। उन्होंने शिविर में आने वाली जनता से अपील करते हुए कहा कि सभी मास्क अनिवार्य रूप से पहन कर आये, सामाजिक दूरी के साथ ही कोविड-19 से सम्बन्धित गाइड लाईन का अनुपालन करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!