Breaking News :
>>मानसून की चुनौती के बीच चारधाम यात्रा जारी, 48 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा>>रक्षाबंधन समारोह में लगभग 20 हजार बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बाँधा रक्षा सूत्र>>श्री दरबार साहिब पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, जल्द होगा एसएमआई अस्पताल का 100 करोड़ से अधिक बकाया भुगतान>>रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का मुख्यमंत्री धामी ने दोहराया संकल्प>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को बल: शिवराज सिंह चौहान ने कहा- एक राष्ट्र-एक चुनाव आज देश की जरूरत>>सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति की तलाश में उतरी SDRF, 2 किलोमीटर दूर मिला शव>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 80 सड़कें बंद; 28 अगस्त तक मौसम खराब रहने के आसार>>उत्तराखंड में आयुष सेतु पोर्टल की शुरुआत, अब ऑनलाइन मिलेंगी कई सुविधाएं>>मसूरी में बारिश के बीच माल रोड पर गिरा पेड़, होटल की छत और रेलिंग क्षतिग्रस्त>>एनईपी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विश्वविद्यालय तैयार करेंगे समयबद्ध रोडमैप>>बार-बार मांसपेशियों में खिंचाव? सिर्फ थकान नहीं, यह भी हो सकता है कारण>>दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश, दो के नोटिस निरस्त>>12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव>>डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश>>सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश>>देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री>>आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश>>रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण>>‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव>>दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
उत्तराखण्ड

कोटद्वार में बहुउदद्देशीय शिविर का किया गया आयोजन

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 सितम्बर 2023, सोमवार, कोटद्वार/देहरादून। कोटद्वार वासियों की समस्याओं के समाधान हेतु कोटद्वार के नगर निगम सभागार में बहुउदद्देशीय शिविर आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन स्थानीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया। विधानसभा अध्यक्ष ने शिविर में अधिकारियों को तुरंत समस्याओं के निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने क्षेत्र वासियों से शिविर का पूरा लाभ लेने का आह्वान भी किया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिव्यांग जनों के दिव्यांग सर्टिफिकेट भी बनाए गए।

बहुउद्देशीय शिविर में ऋतु खण्डूडी भूषण ने प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी ।नगर निगम सभागार में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर का क्षेत्रीय लोगों ने लाभ उठाया। शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, कृषि, उद्यान, बाल विकास विभाग, पशुपालन, उद्यान, वन, विद्युत विभाग, जल संस्थान, लोनिवि, पंचायती राज, शिक्षा विभाग, सहकारी विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, आदि के अधिकारियों ने मौके पर ही समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करते हुए राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी।

बहुउद्देश्यीय शिविर में विधानसभा अध्यक्ष ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कोटद्वार में पुलों की सुरक्षा और उनपे किए जा रहे कार्यों की जानकारी मांगी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने सिंचाई विभाग से टूटी गुलों,नहरों की मरम्मत और बाढ़ सुरक्षा के कार्यों की जानकारी मांगी और सभी कार्यों को निश्चित समय सीमा पर करने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्रवासियों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया जहां रोगियों की जांच और मुफ्त दवाई दी गई।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने सभी विभागों के अधिकारियों से शिविर में कितनी समस्याओं के निस्तारण हुए और जिन समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पाए उनकी लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए।

बहुउद्देश्यीय शिविर में एसडीएम कोटद्वार सोहन सैनी, नगर आयुक्त वैभव गुप्ता,सीएमएस भारद्वाज, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार वैभव सैनी,भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत,मंडी अध्यक्ष सुमन कोटनाला,उमेश त्रिपाठी,विपिन कैंथुला,पंकज भाटिया,हरी सिंह पुंडीर,सुधीर खंतवाल,अनिता गौड़,नंद किशोर कुकरेती,रजत भट्ट आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!