Breaking News :
>>विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक>>हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति>>त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश>>महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू>>मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा>>स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री>>विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति>>SIR अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों की राय>>50 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>50 बीघा में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग : रेखा आर्या>>धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर>>योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ज्ञान परंपरा का अमूल्य उपहार है : ऋतु खण्डूडी>>मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ किया योगाभ्यास>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट के कार्यालय का किया शुभारंभ>>कैबिनेट बैठक में दिवंगत मेजर जनरल खंडूड़ी और जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा गया मौन>>जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा, जनसमस्याओं के समाधान पर जोर>>मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, हाईस्पीड कनेक्टिविटी का सपना होगा साकार
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

विधायक फकीर राम टम्टा और जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ बहुउद्देशीय शिविर

शिविर में क्षेत्रवासियों द्वारा 330 प्रार्थना पत्रों के माध्यम से अपनी-अपनी समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा गया।

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 फ़रवरी 2023, सोमवार, पिथौरागढ़। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोखरी में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर विधायक फकीर राम टम्टा और जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। शिविर में क्षेत्रवासियों द्वारा 330 प्रार्थना पत्रों के माध्यम से अपनी-अपनी समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा गया। पोखरी में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभागीय स्टॉल लगाए और शिविर में प्राप्त हुए प्रार्थना पत्र का मौके पर ही समाधान किया गया तथा शेष प्रार्थना पत्रों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश डीएम ने संबंधित विभाग अधिकारियों को दिए।

बहुउद्देशीय शिविर में प्राप्त 330 प्रार्थना पत्रों में से अधिकांश आवास, शौचालय, आर्थिक सहायता और वृद्धावस्था पेंशन, आधार कार्ड, राशन कार्ड, स्वास्थ्य कार्ड आदि मुहैया कराने संबंधित हैं। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मदन मोहन जोशी द्वारा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोखरी में अध्यापकों की तैनाती की माँग की गयी। पोखरी ग्राम वासियों ने संयुक्त रूप से आमला घाट रोड की माँगी रखी और चंडीका घाट व आमला घाट के लिए पुल की माँग की जिसके बनने से क्षेत्र वासियों को मुख्यालय पिथौरागढ़ पहुँचने में 35 किलोमीटर कम सफर तय करना पड़ेगा, जो प्रत्येक दशा में उपयोगी सिद्ध होगा।

सरपंच पोखरी ललिता प्रसाद द्वारा अवगत कराया गया कि क्षेत्र में वनाग्नि काल में आग के कारण लोगों की जान माल का खतरा रहता है इसलिए वनाग्निकाल शुरू होने से पहले ही ग्राम वासियों को वनाग्नि से बचाने के लिए जिलाधिकारी महोदय के समक्ष अपनी समस्या रखी जिसके निदान करने के लिए डीएम जोशी ने मनोज सनवाल वनक्षेत्राधिकारी को निर्देश दिए कि वनाग्नि काल से पूर्व ही पिरोल क्षेत्र चयनित कर लिया जाए साथ ही वन पंचायत सदस्यों को प्रशिक्षण व आवश्यक उपकरण उपलब्ध करा दिए जाए ताकि वह वनाग्नि काल में आग से निपटा जा सके और वृक्षों को भी वनाग्नि से बचाया जा सके।

राज्य योजना के अंतर्गत पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र गंगोलीहाट नागधुना रौतेड़ा मोटर मार्ग में सुधारीकरण एवं डामरीकरण के कार्य हेतु निविदा निकाली गई थी जिसमें पीडब्ल्यूडी अधिकारी बेरीनाग जेई प्रदीप जोशी पर ठेकेदारों ने गड़बड़ी करने की बात जिलाधिकारी महोदय के समक्ष रखी जिसकी जाँच के लिए उप जिलाधिकारी अनिल जोशी को निर्देशित किया।

जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि पेयजल प्रत्येक प्राणी की लाइफ लाइन बताया और कहा कि क्षेत्र में पीने के पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। पोखरी ग्राम निवासी द्वारा पोखरी प्राथमिक चिकित्सालय में गर्भवती महिलाओं के प्रसव हेतु नर्स/डॉक्टर और एंबुलेंस की मॉंग की।

जेई पंकज बिष्ट पेयजल विभाग गंगोलीहाट द्वारा जनप्रतिनिधियों को फोन न उठाने की समस्याएं जनता दरबार में डीएम के समक्ष रखी गई।

पोखरी में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी, एसडीएम बेरीनाग अनिल जोशी, क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधि क्षेत्रवासी तथा विभिन्न विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!