Breaking News :
>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट>>त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव>>ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद>>अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित>>04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली>>दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार>>हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत>>28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना>>मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
उत्तर-प्रदेशउत्तराखण्डताज़ा खबरें

सपा के संस्थापक स्वo मुलायम सिंह यादव की अस्थियां हरिद्वार गंगा में होंगी विसर्जित

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 17 अक्टूबर 2022, हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वo मुलायम सिंह यादव की अस्थियां आज, सोमवार, 17 अक्टूबर को हरिद्वार में गंगा में विसर्जित की जाएंगी। अखिलेश यादव मुलायम सिंह यादव के अस्थि कलश के साथ परिवार सहित जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे और यहां से सड़क मार्ग से हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। अस्थियों के विसर्जन के बाद में देर शाम अखिलेश यादव और परिवार के सभी सदस्य सैफई लौट आएंगे।

नमामि गंगे घाट पर गंगा में विसर्जित की जाएंगी अस्थियां

समाजवादी पार्टी के संस्थापक व संरक्षक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम के स्थल में फिर बदलाव किया गया है। अब विसर्जन नमामि गंगे घाट पर किया जाएगा। पहले इसे वीआइपी घाट, फिर हरकी पैड़ी पर किए जाने की सूचना दी गई थी। पर नहर बंदी के कारण वीआइपी घाट व हरकी पैड़ी पर गंगाजल न होने से अब इसे गंगा की मुख्यधारा नमामि गंगे घाट पर किया जा रहा है। अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए भाजपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद भी पहुंचे हैं। मुलायम सिंह यादव के भाई रामगोपाल यादव और सूर्यकांत धस्माना भी हरिद्वार पहुंचे हैं।

अखिलेश यादव परिवार के सदस्यों के साथ प्राइवेट विमान से अखिलेश यादव पहुंचे जौलीग्रांट

अखिलेश यादव परिवार के सदस्यों के साथ सुबह सैफई हवाई पट्टी से निजी विमान के जरिए देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। अखिलेश यादव सहित अन्य स्वजन भी पहुंचे हैं।दोपहर करीब 12 बजे हरिद्वार में अस्थि विर्सजन होगा।

हरिद्वार के तीर्थ पुरोहितों ने अस्थि विसर्जन कार्यक्रम को लेकर कर ली हैं सभी तैयारियां

हरिद्वार के तीर्थ पुरोहितों ने अस्थि विसर्जन कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां कर ली हैं। बताया गया है कि उनके परिवार के 15 लोग हरिद्वार पहुंच रहे हैं। वहीं यह भी संभावना जताई जा रही है कि नेताजी को श्रद्धांजलि देने के लिए लोग यहां पहुंच सकते हैं। इसके लिए पुलिस और प्रशासन ने पूरे इंतजाम किए हुए हैं।

अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी, बच्‍चे, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, उनके बेटे आदित्य यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, अनुराग यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव, मुलायम सिंह यादव के भाई राजपाल यादव, उनकी पत्नी प्रेमलता यादव समेत परिवार के सदस्‍य सोमवार को हरिद्वार पहुंच सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!