Breaking News :
>>प्रसिद्ध निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट अनियमितताओं पर कसेगा शिकंजा, रेरा में बड़े सुधारों की तैयारी>>पित्थुवाला खुर्द में अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपद देहरादून में एसआईआर कार्यों की विधानसभावार समीक्षा की>>देहरादून में आधार नामांकन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया सफल आयोजन>>कूड़ा उठान एवं निस्तारण कार्यों की माइक्रो स्तर पर की जाएगी निगरानी : डॉ० आशीष चौहान>>देहरादून के 116 परीक्षा केंद्रों पर होगी स्नातक स्तरीय परीक्षा, 46350 अभ्यर्थी होंगे शामिल>>प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई
उत्तराखण्डरोजगार समाचार

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत डेरी विकास विभाग द्वारा राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना तथा गंगा गाय महिला डेरी योजना हेतु 20 प्रतिशत अनुदान पर ऋ़ण उपलब्ध कराये जाने की योजना प्रारम्भ

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 30 मई 2020, देहरादून (जि.सू.का)। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिकी के सुधार हेतु प्रदेश के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में रोजगार एवं स्वरोजगार के साधन सुलभ कराने के उदेश्य से जनपद के निवासियों तथा अन्य राज्यों से आये राज्य के प्रवासियों के लिए सरकार द्वारा स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु डेरी विकास विभाग उत्तराखण्ड द्वारा राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना तथा गंगा गाय महिला डेरी योजना  के अन्तर्गत 3 एवं 5 दुधारू पशुओं की यूनिट के क्रय हेतु 25 प्रतिशत अनुदान तथा नगरीय क्षेत्रो मे आँ चल मिल्क बूथ स्थापना हेतु 20 प्रतिशत अनुदान पर ऋ़ण उपलब्ध कराये जाने की योजना प्रारम्भ की जा रही है। यह योजना सम्पूर्ण प्रदेश में लागू है, योजना इ के अन्तर्गत जनपद देहरादून के जनसामान्य को अश्वस्त किया कि उक्त संचालित योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। योजना से सम्बन्धित आवेदन प्रपत्र डेरी विकास विभाग देहरादून के अन्तर्गत दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि० रायपुर रोड देहरादून से 1 जून 2020 से 15 जुलाई 2020 तक निःशुल्क प्राप्त किये जा सकते हैं, अन्य कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।  इस योजना की स्वीकृति के लिए दुग्ध संघ के अध्यक्ष विजय रमोला एवं संचालक मडंल के सदस्यो द्वारा मा० मुख्यमंत्री एवं दुग्ध विकास मंत्री डा० धन सिंह रावत का आभार व्यक्त किया गया।

सहायक निदेशक डेरी विकास विभाग अनुराग मिश्र ने अवगत किया कि जनपद देहरादून मे दुधारू पशुओं के क्रय हेतु 3 दुधारू पशुओं की इकाई की कुल संख्या 250 एवं 5 दुधारू पशुओं की इकाई की कुल संख्या 112 है। इस प्रकार कुल 1310 दुधारू पशु क्रय किये जाने की योजना है। दुधारू पशुओं के क्रय हेतु योजना का लाभ दुग्ध सहकारी समिति सदस्यो को प्रदान किया जायेगा, जो वर्तमान मे दुग्ध सहकारी समिति का सदस्य न हो परन्तु सम्बन्धित क्षेत्र की दुग्ध सहकारी समिति मे सदस्य बनने के इच्छुक हों, उन्हें भी योजनान्तर्गत लाभान्वित किया जायेगा। योजनान्तर्गत क्रय किये जाने वाले दुधारू पशु राज्य के बाहर से क्रय किये जायेंगे, जिससे प्रदेश मे पशुधन की वृद्वि हो सके। दुधारू पशुक्रय हेतु योजनान्तर्गत 25 प्रतिशत अनुदान पर ऋण उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होेंने अवगत कराया कि जनपद देहरादून मे आँचल मिल्क बूथ निर्माण हेतु विभिन्न शहरी क्षेत्रों में 100 आँचल मिल्क बूथो की स्थापना कर शहरी उपभोक्ताओ को आँचल ब्राण्ड के दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद बिक्री करने हेतु उपलब्ध कराये जाने है। इस योजना के लाभार्थी को अपनी स्वंय/लीज/सरकारी भूमि पर मिल्क बूथ का निर्माण कराना होगा। आँचल मिल्क बूथ की स्थापना हेतु योजनान्तर्गत 20 प्रतिशत अनुदान पर ऋण उपलब्ध कराया जायेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!