Breaking News :
>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज
उत्तराखण्डधार्मिक

मुख्यमंत्री ने ओणेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

आकाश ज्ञान वाटिका। नई टिहरी/देहरादून, रविवार, 23 फरवरी, 2020 (सू.ब्यूरो)।

[box type=”shadow” ]

 

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत शनिवार, 22 फरवरी को प्रतापनगर स्थित ओणेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शिवरात्री के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय पर्यटन, सास्कृतिक एवं विकास मेले के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने ओणेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

 

 

[/box]

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने टीएचडीसी द्वारा सीएसआर के तहत निर्मित भव्य पाण्डाल का लोकार्पण किया। उन्होंने क्षेत्र के विकास से सम्बन्धित अनेक घोषणायें भी की। मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषाणाओं में ओणेश्वर मंदिर का सौन्दर्यकरण, लम्बगांव में पार्किंग निर्माण, जाखणीधार क्षेत्रांतर्गत खोला मोटर मार्ग 1 किलोमीटर, मदननेगी-मोटणा मोटर मार्ग निर्माण, जाखणीधार में भद्रेश्वर मन्दिर मोटर मार्ग निर्माण, केन्द्रीय विद्यालय सौड मोटर मार्ग की मरम्मत शामिल है।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि टिहरी डेम के बनने से प्रतापनगर क्षेत्र व्यपक रुप से प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि डोबरा-चांठी पुल का निर्माण समय से पूरा करने के लिए सरकार ने 88 करोड़ रुपये की धनराशि एकमुश्त निर्माणदायी संस्था को उपलबध करायी है। उन्होंने कहा कि डोबरा-चाठी पुल का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा होने जा रहा है। पुल के बन जाने से क्षेत्रीय जनता को जहां आवागमन में सुविधा होगी वहीं क्षेत्र में विकास कार्यो में गति आने के साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में भी आसानी होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य की समस्याओं का प्राथमिकता व पारदर्शिता के साथ निस्तारित कर रही है। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2022 तक प्रदेश के प्रत्येक गांव को सड़क से जोडने का लक्ष्य रखा है जिनका निर्माण कार्य गतिमान है। इसके अलावा राज्य के प्रत्येक गाॅव के हर घर को विद्युत से जोड़ना, राज्य को खुले में शौच से मुक्त करने में सफलता हासिल की है।

[box type=”shadow” ]

प्रतापनगर,नई टिहरी स्थित ओणेश्वर माहदेव मंदिर परिसर में शिवरात्री के सुअवसर पर आयोजित दो दिवसीय पर्यटन, सास्कृतिक एवं विकास मेले के समापन अवसर पर शिरकत की।ओणेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। इसके उपरान्त मंदिर परिसर में नवनिर्मित पाण्डल का लोकार्पण किया साथ ही कई घोषाणाएं भी की जिसमें

  • ओणेश्वर मंदिर का सौन्दर्यकरण।
  • लम्बगांव में पार्किंग निर्माण।
  • जाखणीधार क्षेत्रांतर्गत खोला मोटर मार्ग 01 किलोमीटर।
  • मदननेगी-मोटणा मोटर मार्ग निर्माण।
  • जाखणीधार में भद्रेश्वर मन्दिर मोटर मार्ग निर्माण।
  • केन्द्रीय विद्यालय सौड मोटर मार्ग की मरम्मत शामिल है।

हमारी सरकार शिक्षा,स्वास्थ्य, कनेक्टिविटी को दुरुस्त करने का कार्य प्राथमिकता से कर रही है जिसके परिणाम सामने आ रहे हैं।…………मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत [/box]

उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्थ करने का कार्य प्राथमिकता से कर रही है जिसमें उत्तराखण्ड अटल आयुषमान योजना के तहत एक वर्ष में 1 लाख 29 हजार व्यक्तियों का निशुल्क ईलाज किया गया जिसपर कुल 112 करोड़ रुपये का व्यय सरकार द्वारा किया गया है। वही प्रदेश के दुरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं में गुणवत्ता व सुधार लाने के लिए 335 और चिकित्सकों की भर्ती की प्रक्रिया जारी है। 335 चिकित्सकों की नियुक्ति के उपरान्त प्रदेश में चिकित्सकों की संख्या लगभग 2500 हो जायेगी, जिससे स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार आयेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जहां पहले प्रसव के दौरान महिलाओं की मृत्यु दर 1 लाख पर 284 थी उसमे सुधार करते हुए उसे 84 पर लाया गया है वहीं प्रदेश में संस्थागत प्रसव की दर में भी निरंतर वृद्धि हुई है।
इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ० धन सिंह रावत, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य स्वराज विद्धान, स्थानीय विधायक विजय सिंह पंवार, दायित्वधारी रोशन लाल सेमवाल, अतर सिंह तोमर, जिलाधिकारी डाॅ०. वी. षणमुगम, एसएसपी डाॅ० योगेन्द्र सिंह रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुरारी लाल खण्डवाल, देवेन्द्र दुमोगा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं भारी संख्या में स्थानीय जनता उपस्थित थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!