Breaking News :
>>अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश>>जनता मिलन बना समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से लोगों को मिल रही राहत>>मुख्यमंत्री धामी ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का किया शुभारंभ>>सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार- रेखा आर्या>>विकासनगर में ज्वैलरी शॉप चोरी का खुलासा, चार नेपाली आरोपी गिरफ्तार>>कोटद्वार हाईवे पर हाथियों का आतंक, तीन वाहन क्षतिग्रस्त; सड़क पर लगा लंबा जाम>>ई-कार एक्सपोर्ट में भारत की बड़ी छलांग, पहली तिमाही में विदेश भेजे 10,802 वाहन>>मोबाइल देखते-देखते सिरदर्द क्यों होता है? स्क्रीन के साथ ये आदतें भी हैं जिम्मेदार>>देहरादून में आज से एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी, 14 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा>>‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 3 दिन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा>>बिहार के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल>>काशीपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत>>उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, देहरादून-टिहरी में भारी बारिश का अलर्ट>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
उत्तराखण्डविशेष

मुख्यमन्त्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रखर राष्ट्रवादी एवं अखिल भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस पर दी विनम्र श्रद्धांजलि

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 23 जून 2020, देहरादून। जम्मू कश्मीर को भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग बनाना डॉ० श्यामाप्रसाद मुखर्जी का एक प्रमुख लक्ष्य था। उन्होंने संदन में धारा-370 को समाप्त करने की भी पुरजोर वकालत की। इसके लिए उन्होंने अगस्त 1952 में जम्मू की विशाल रैली में अपना संकल्प व्यक्त किया था कि “या तो मैं आपको भारतीय संविधान प्राप्त कराऊँगा या फिर इस उद्देश्य की पूर्ति के लिये अपना जीवन बलिदान कर दूँगा।” अपने इस संकल्प को पूरा करने के लिये वह वर्ष 1953 में बिना परमिट लिये जम्मू कश्मीर की यात्रा पर निकल पड़े तथा वहाँ पहुँचते ही उन्हें गिरफ्तार कर नज़रबन्द कर लिया गया। 23 जून 1953 को रहस्यमय परिस्थितियों में उनका देहांत हो गया। आज इस दिन 23 जून को बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है। मुख्यमन्त्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रखर राष्ट्रवादी एवं अखिल भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि दी।

[box type=”shadow” ]“भारतीय संस्कृति के नक्षत्र, अखिल भारतीय जनसंघ के संस्थापक, राजनीति व शिक्षा के क्षेत्र में सुविख्यात डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी का पूरा जीवन राष्ट्र की एकता और अखंडता को समर्पित रहा। वे प्रखर राष्ट्रवादी थे। वे अपने सिद्धांतों से कभी पीछे नहीं हटे। डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी अखण्ड और एक भारत के लिए कश्मीर को देश की मुख्यधारा में लाना चाहते थे। उनका कहना था कि एक देश एक विधान होना चाहिए। धारा-370 को हटाने के लिए उन्होंने संघर्ष किया और अपने जीवन का बलिदान किया। अखण्ड भारत के लिए उन्होंने जो बलिदान दिया, कभी नहीं भुलाया जा सकता है। मा० प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने धारा-370 को समाप्त कर डाॅ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार किया। डाॅ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि वंदन। “विनम्र श्रद्धांजलि”।” मुख्यमन्त्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत

[/box]

 

सम्बंधित समाचार के लिए,
यहाँ क्लिक करें: https://akashgyanvatika.com/prakhar-shikshavid-chantik-evm-bahumukhi-pratibha-ke-dhani-dr-shyama-prasad-mukharjee/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!