Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 10 शहरी स्थानीय निकायों को ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन के लिये चतुर्थ वित्त आयोग की संस्तुतियों के अधीन राज्यांश के रूप में रूपये 6.70 करोड़ की धनराशि की स्वीकृत

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 21 अगस्त 2020, देहरादून (सू.ब्यूरो.)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश के 10 शहरी स्थानीय निकायों को ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन के लिये चतुर्थ वित्त आयोग की संस्तुतियों के अधीन राज्यांश के रूप में रूपये 6.70 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस धनराशि से शहरी स्थानीय निकायों द्वारा ट्रैचिंग ग्राउंड की स्थापना एवं सुदृढ़ीकरण के अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के कार्य किये जायेंगे। इससे नगर पालिकाओं में कूड़ा निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी तथा स्वच्छता के साथ ही पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने एमएसएमई के अंतर्गत राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों के लिये विशेष राज्य पूंजी उपादान सहायता योजना के अंतर्गत जिला एवं राज्य स्तरीय समिति के स्तर से अनुमोदित कुल 2 करोड़ 50 लाख 58 हजार 784 रूपये की धनराशि स्वीकृत की है।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत वैभव विहार नवादा में उर्ध्व जलाशय निर्माण के लिये 99.75 लाख की धनराशि भी स्वीकृत की है। इससे क्षेत्र की पेयजल समस्या का समाधान होने के साथ ही क्षेत्रवासियों को निरंतर पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *