Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यामंत्री ने कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए जन-सहयोग की अपील की कहा, ‘हमें अपने व्यवहार में बदलाव लाने की सख्त से सख्त जरूरत है’

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 4 सितम्बर 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत इसे रोकने एवं इससे बचाव हेतु जन–भागीदारी एवं सहयोग अति आवश्यक है। सरकार एवं सभी जिला प्रशासन के द्वारा इस दिशा में भरसक प्रयास एवं प्रभावी कदम उठाये जा रहे हैं। कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु शासन प्रशासन एवं स्वस्थ्य विभाग द्वारा समय समय पर जारी दिशा-निर्देशों का हम सभी को कड़ाई के साथ पालन करना होगा तभी इस जंग में जीत सुनिश्चित की जा सकती है। मुख्यामंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए जन-सहयोग की अपील की है।

[box type=”shadow” ]मुख्यमंत्री की प्रदेश की जनता से अपील
“मेरे सम्मानित भाईयों/बहनों,
कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। यह लड़ाई लम्बी है। आप सभी के सहयोग से ही इसमें जीत हांसिल की जा सकती है। पिछले कुछ दिनों से राज्य में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हमें अपने व्यवहार में बदलाव लाने की सख्त से सख्त जरूरत है।
घर से बाहर निकलने पर मास्क या फेसकवर का सही से प्रयोग करें।
दो गज की दूरी बनाए रखें।
हाथों को समय-समय पर धोएं व उन्हें सैनिटाइज करें।
नाक, मुंह और आंखों को बिल्कुल न छुएं।
इम्यूनिटी बढ़ाने वाले पदार्थों का सेवन करें और नियमित रूप से व्यायाम करें।
अगर हम इन साधारण सी परंतु बहुत महत्वपूर्ण बातों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लेंगे तो निश्चितरूप से हम मिलकर कोरोना वायरस को मात दे सकेंगे।
मेरा आप सभी से हाथ जोड़कर अनुरोध है कि बिल्कुल भी लापरवाही न करें। हमारी जरा सी भी चूक हमारे साथ-साथ हमारे परिवारजनों, मित्रों, पड़ोसियों और समाज के लिये बेहद नुकसानदायक हो सकती है।

[highlight]आइये, हम सभी एक जिम्मेवार नागरिक बनें तथा इस लड़ाई में अपना सहयोग प्रदान करें।”[/highlight]

[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!