Breaking News :
>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात>>अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास>>अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
उत्तराखण्ड

दिल्ली में वैक्सीन की कमी पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा : 18 साल से ऊपर वालों के लिए दो खुराक के हिसाब से हमें 3 करोड़ वैक्सीन चाहिए

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 मई 2021, शनिवार, नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की डिजिटल पत्रकार वार्ता जारी है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में काेरोना के खिलाफ टीकाकरण का अभियान बहुत जोर-शोर से चल रहा है। सरकार ने जो व्यवस्था की है इससे लोग खुश हैं। अभी 100 स्कूलों में व्यवस्था है, इसे बढ़ाकर जल्द ही ढाई से तीन गुना करने जा रहे हैं। दिल्ली में प्रतिदिन एक लाख लोगाें काे वैक्सीन लग रही है, मगर वैक्सीन का स्टाक कम हो रहा है। यह बढ़ी समस्या होती जा रही है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 18 साल से ऊपर वालों के लिए दो खुराक के हिसाब से हमें तीन करोड़ वैक्सीन चाहिए, मगर 40 लाख मिली है। 2 करोड़ 60 लाख और चाहिए है। 80-85 लाख प्रति माह चाहिए है। ऐसा हुआ तो हम तीन माह में पूरी दिल्ली को वैक्सीन लगा देंगे। हमें प्रतिदिन तीन लाख वैक्सीन लगानी है।

इसमें लॉकडाउन बढ़ाने का एलान हो सकता है। इसके अलावा, कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर भी कई फैसलों को लेकर घोषणा हो सकती है। इससे पहले बृहस्पतिवार को अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास पर कोरोना को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की थी। इसमें सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिल्ली में ऑक्सीजन की स्थिति नियंत्रण में आ रही है, इसलिए अब ऑक्सीजन की कमी के चलते एक भी मौत नहीं होनी चाहिए। ऑक्सीजन वितरण में आ रही सभी अड़चनों को दूर किया जाए और जितना बचा सकें, उतना ऑक्सीजन बचाएं। सीएम ने होम आइसोलेशन में रह रहे सभी मरीजों को हर हाल में ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि 18 साल से अधिक उम्र के सभी दिल्ली निवासियों को तीन महीने में वैक्सीन लगाने के लक्ष्य को पूरा किया जाए। सभी डीसी प्रतिदिन वैक्सीनेशन सेंटर्स और हंगर रिलीफ सेंटर्स का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लें। अगर हमने सभी को वैक्सीन की खुराक लगा दी तो, हम कोरोना की तीसरी लहर को दिल्ली में आने से रोक पाएंगे। बैठक में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और सभी जिलों के डीएम मौजूद रहे। बैठक में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने इस बात पर बहुत नाराजगी जताई है कि होम आइसोलेशन के सभी मरीजों को अभी भी ऑक्सीमीटर उनके घर पर नहीं दिए जा रहे थे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हर हाल में यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि होम आइसोलेशन में रह रहे सभी मरीजों को ऑक्सीमीटर उनके घर पर दिए जाएं। उन्होंने कहा है कि अब ऑक्सीजन आ गई है, तो अब दिल्ली में किसी को अभी ऑक्सीजन की कमी नहीं होनी चाहिए। दिल्ली में जितने भी अस्पताल हैं, वे अपने बेड्स बढ़ाएं और प्रत्येक जिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में नए ऑक्सीजन बेड्स की व्यवस्था करें। साथ ही, प्रत्येक डीएम को सुनिश्चित करना है कि दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी की वजह से किसी की भी मौत नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब दिल्ली को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलने लगी है, तो अब दिल्ली के अंदर जहां-जहां भी उसके वितरण में रुकावट आ रही है, उन्हें ठीक करना होगा, ताकि ऑक्सीजन की सप्लाई में किसी भी तरह की अड़चन न आए। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन बेहद जरुरी है, तो उसका बड़ी कुशलता के साथ इस्तेमाल भी होना चाहिए। ऑक्सीजन किसी भी तरह से बर्बाद नहीं होनी चाहिए। हमें कोशिश करनी है कि हम ऑक्सीजन कि बर्बादी को रोकें और ऑक्सीजन को जितना बचा सकें उतना बचाएं। एक जिम्मेदार सरकार की तरह अगर हम ऑक्सीजन बचा सकें, तो हम ऑक्सीजन बचा कर केंद्र सरकार को वापस करें, ताकि वे उसका इस्तेमाल किसी और जरूरतमंद जगह पर कर सकें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!