Breaking News :
>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारीयों को दिए निर्देश : जल निकाय जो वन व राजस्व क्षेत्र दोनों में आती हैं, उनका दोनों विभागीय अधिकारी संयुक्त सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें

आकाश ज्ञान वाटिका, १ फ़रवरी २०२१, सोमवार, भीमताल/नैनीताल (सूचना)। मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र सिंह भण्डारी ने विकास भवन सभागार में बैठक लेते हुए कहा कि जनपद में सभी जल निकाय (वैटलैण्ड) संरक्षण कार्य किये जाने हैं, इस हेतु वन विभाग, राजस्व विभाग के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के जल निकाय कैचमेंट एरिया का स्थलीय निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट 15 दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो जल निकाय (नदियाॅ) वन व राजस्व क्षेत्र दोनों में आती हैं, उनका दोनों विभागीय अधिकारी संयुक्त सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

श्री नरेन्द्र सिंह भण्डारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल निकायों की स्थलीय वास्तविकता व ट्रेकिंग करने के उपरान्त 15 दिन के भीतर जनपद में स्थित समस्त जल निकायों को चिन्हित करते हुए एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेंगे, जिसमें राजस्व क्षेत्र में स्थित जल निकायों के सम्बन्ध में विस्तृत सूचना बसावट, खसरा, खतौनी, नक्शे की प्रति को फसली नक्शों से मिलान कर सभी सम्बन्धित सूचनाऐं संकलित की जायें। वन क्षेत्र में स्थित जल निकायों के सम्बन्ध में वन प्रभाग, रेंज, ब्लाॅक, कम्पार्टमेंट, अक्षांश-देशान्तर एवं क्षेत्रफल सम्बन्धी सूचनाऐं संकलित की जायेंगी। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे उनके क्षेत्र में आने वाले जल निकायों (झील) का स्थलीय निरीक्षण कर उसके कैचमेंट एरिया में आने वाले वैटलैड आदि चिन्हित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे ताकि सभी जल निकायों के संरक्षण एवं संवर्धन कार्ययोजना तैयार कर कैम्पा अथवा मनरेगा व अन्य योजनाओं के माध्यम से कार्य कराये जा सकें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी एसएस जंगपांगी, प्रभागीय वनाधिकारी सिविल सोयम दिनकर तिवारी, परियोजना निदेशक अजय सिंह, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, अधिशासी अभियंता सिंचाई हरीश चन्द्र भारती, मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी, उप प्रभागीय वनाधिकारी ध्रुव सिंह मर्तोलिया आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!