Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

मसूरी टनल के कार्य का उद्घाटन करने अक्टूबर में आयेंगे केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

  • किमाड़ी मोटर मार्ग के लिए केन्द्रीय सड़क निधि से मिलेगी मदद।

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 जून 2021, सोमवार, देहरादून। सोमवार को एम०एस०एम०ई० तथा खादी व ग्रामोद्योग मंत्री गणेश जोशी ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय एम०एस०एम०ई० एवं सड़क परिवहन तथा राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से, उनके ट्रांस्पोर्ट भवन स्थित कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान काबीना मंत्री गणेश जोशी ने केन्द्रीय मंत्री को केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति भेंट की तथा मसूरी में 700 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली तकरीबन 2.74 किलोमीटर लम्बी टनल को भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से हरी झंडी देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। टनल के निमार्ण कार्य का उद्घाटन करने स्वयं मसूरी आने के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आमंत्रण पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि अक्टूबर माह में वह मसूरी टनल का उद्घाटन करने आएंगे।

विदित रहे कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी इन दिनों दिल्ली प्रवास पर हैं। कोरोना संक्रमण काल के दौरान देहरादून जनपद के कोरोना उपचार व्यवस्थाओं के प्रभारी के तौर पर कोरोना उपचार व्यवस्थाओं में व्यस्त होने के कारण गणेश जोशी राज्य सरकार में मंत्री बनने बाद पहली बार केन्द्रीय नेताओं से मुलाकात करने दिल्ली पहुँचे हैं।

मसूरी टनल निमार्ण की स्वीकृति प्रदान करने पर केन्द्रीय मंत्री का धन्यवाद करते हुए उन्होंने नितिन गड़करी को बताया कि राज्य के राजधानी शहर देहरादून से मात्र 34 किलोमीटर की दूरी पर वैश्विक पर्यटन मानचित्र में ‘‘पहाड़ों की रानी’’ के नाम से सुविख्यात नगर मसूरी स्थित है। लाखों पर्यटक प्रतिवर्ष मसूरी आवागमन करते हैं। जाम की वजह से पर्यटकों पर बड़ा ही नकारात्मक असर पड़ रहा था। आपके द्वारा मसूरी नगर को टनल के रूप में दिया गया यह अमूल्य उपहार न सिर्फ मसूरी नगर बल्कि उत्तरकाशी जनपद के निवासियों के लिए भी नई सम्भावनाओं के द्वार खोलेगा। मसूरी नगर तथा उत्तराखण्ड राज्य में पर्यटन विकास संभावनाओं एवं तद्जनित रोजगार अवसरों को बढ़ाने हेतु यह टनल मील का पत्थर साबित होगी।

एम०एस०एम०ई० प्रोजेक्टस को मिलेगा प्रोत्साहन और खादी के बंद पड़े प्रशिक्षण एवं प्रर्दशनी केन्द्रों का होगा पुनरोद्धार:
राज्य एम०एस०एम०ई० मंत्री गणेश जोशी ने केन्द्रीय एमएसएमई मंत्री नितिन गड़करी के समक्ष राज्य की लघु एवं मध्यम व नैनो उद्यामों से जुड़ी दिक्कतों पर सहयोग की मांग रखी। जिस पर केन्द्रीय मंत्री द्वारा हर संभव सहयोग का वादा किया। साथ ही खादी एंव ग्रामोद्योग बोर्ड के चम्बा, श्रीनगर, अल्मोड़ा, कालाढुंगी इत्यादि नगरों में स्थापित बन्द पड़े प्रशिक्षण केन्द्रों व उत्पादन इकाईयों के पुनरोद्धार के लिए केन्द्र सरकार से सहयोग की माँग की। जिस पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि आप प्रस्ताव भेजें, मंत्रालय की ओर से राज्य के प्रस्तावों को मैं स्वीकृत करूँगा। उन्होंने कहा कि खादी एवं ग्रामोद्योग क्षेत्र में राज्य में बहुत संभावनायें हैं।

किमाड़ी मोटर मार्ग के लिए सी०आर०एफ० से दिया जाएगा सहयोग:
मसूरी के किमाड़ी क्षेत्र की सड़क के निमार्ण हेतु कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के प्रस्ताव पर केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने आश्वस्त किया कि केन्द्रीय सड़क निधि (सी०आर०एफ०) के माध्यम से इस हेतु सहयोग प्रदान किया जाऐगा।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.