Breaking News :
>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
उत्तराखण्डदेशदेहरादून

सांसदों ने रेल सुविधायें बढ़ाने व पासपोर्ट कार्यालय खोलने की माँग की

सांसद अजय भट्ट व माला राज लक्ष्मी ने संसद में रखी माँग

सांसद अनिल बलूनी ने कहा, पासपोर्ट कार्यालय खुलने से युवाओं को मिलेगी सुविधा

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 25 जुलाई 2023, देहरादून/नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने लोकसभा में शून्य काल में नैनीताल उधम सिंह नगर सहित हरिद्वार और देहरादून के लिए मेट्रो ट्रेन चलाई जाने की मांग रखी। पूर्व केंद्रीय मंत्री भट्ट ने आज लोकसभा में शून्य काल में अपने संसदीय क्षेत्र नैनीताल उधम सिंह नगर में मेट्रो ट्रेन संचालित किए जाने का प्रश्न उठाते हुए कहा कि पर्यटन, तीर्थाटन, लोकल व्यवसाय सहित लोकहित के लिए काठगोदाम- हल्द्वानी- रामनगर- काशीपुर- बाजपुर- जसपुर – गदरपुर- दिनेशपुर – रूद्रपुर – लालकुआं- किच्छा- नानकमत्ता- सितारगंज- खटीमा – टनकपुर के लिए मेट्रो ट्रेन चलाया जाना आवश्यक है।

भट्ट ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों में मेट्रो शुरू हो चुकी है उत्तराखंड में राज्य बने दो दशक के बाद भी तराई के क्षेत्र में मेट्रो ट्रेन चलाई जाने की मांग तेजी से उठी है उन्होंने सदन के माध्यम से सरकार से मेट्रो ट्रेन चलाई जाने की मांग की है साथ ही भट्ट ने हरिद्वार- ऋषिकेश- रुड़की- देहरादून- विकास नगर क्षेत्र में भी मेट्रो ट्रेन संचालित करने की मांग की।

गोपेश्वर और कोटद्वार में खुलेंगे पासपोर्ट कार्यालय : बलूनी

गढ़वाल से लोकसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने बुधवार को विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर से गोपेश्वर और कोटद्वार में पासपोर्ट कार्यालय खोलने की मांग की। बलूनी ने कहा कि इससे उत्तराखंड के छात्रों और नौजवानों को सुविधा मिलेगी। उत्तराखंड के मेधावी छात्र और होनहार युवा वैश्विक स्तर पर दखल रखते हैं। पासपोर्ट कार्यालय खुलने से उन्हें यह सुविधा अपने क्षेत्र में ही प्राप्त होगी और उन्हें दूर के पासपोर्ट कार्यालय जाने से होने वाली असुविधा से राहत मिलेगी तथा समय व धन की बचत होगी। सांसद बलूनी ने कहा कि विदेश मंत्री ने कहा कि शीघ्र ही मंत्रालय इस कार्रवाई करेगा।

देहरादून से कालसी तक रेल लाइन निर्माण हो : सांसद टिहरी

टिहरी गढ़वाल लोकसभा सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने बुधवार को संसद में नियम 377 के तहत देहरादून से कालसी तक रेल लाइन के निर्माण की मांग रखी। उन्होंने बताया कि देहरादून से कालसी तक रेल मार्ग का निर्माण अति आवश्यक है। यह विकास के नए द्वार खोलेगा और जनजातीय क्षेत्र चकराता के भौगोलिक प्रस्तुतियों के अनुसार महत्वपूर्ण है। पिछले दो बार इसका सर्वे हो चुका है जिसमें किसी भी प्रकार का टेक्निकल फाल्ट नहीं है।

टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने पत्र के माध्यम से वित्तीय स्वीकृति देने का आग्रह किया है। जौनसार बावर सामरिक दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है और जनजातीय क्षेत्र के लोगों के विकास के लिए यह मिल का पत्थर साबित होगा। इससे यात्री आवागमन में सुविधा तो मिलेगी साथ ही साथ वहां के लोकल प्रोडक्ट को दूसरे शहरों में भेजने की भी सुविधा बढ़ेगी और साथ ही साथ वहां के लोग आर्थिक रूप से मजबूत हो सकेंगे और देश की मुख्य धारा में आ सकेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!