Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डदेशविज्ञान एवं प्राद्यौगिकी

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर सासंद राज्य सभा नरेश बंसल ने जताया हर्ष

वैज्ञानिकों, नीति निर्माताओं व समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनायें एवं बधाई दी

आजादी के अमृतकाल में भारत के उदय का प्रतीक चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग कराकर हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों और इसरो ने गौरव का क्षण दिया है व इसकी स्मृति सृष्टि की उम्र भर रहेगी : नरेश बंसल

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 अगस्त 2023, बुधवार, देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष व सासंद राज्य सभा उत्तराखंड नरेश बंसल ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर हर्ष जताया है। सांसद नरेश बंसल ने अपने संदेश में कहा कि यह अविस्मरणीय पल, अतुलनीय उपलब्धि है। सांसद नरेश बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के विजनरी नेतृत्व और मार्गदर्शन मे इसरो के वैज्ञानिको ने वह कर दिखाया जो अबतक किसी ने नहीं किया था, चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव मे जो दुनिया के लिए असंभव था, उसपर उतरकर एक असंभव कार्य करके दिखाया है।

सांसद बंसल ने कहा कि आजादी के अमृतकाल में भारत के उदय का प्रतीक चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग कराकर हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों और इसरो ने गौरव का क्षण दिया है व इसकी स्मृति सृष्टि की उम्र भर रहेगी। भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष व सासंद राज्य सभा उत्तराखंड नरेश बंसल जी ने इससे जुड़े सभी वैज्ञानिकों, नीति निर्माताओं को बधाई व समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनायें और बधाई दी है ।

भाजपा राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष व सासंद ने कहा कि इस पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी थी अब भारत ने इतिहास रच दिया है । पूरे देश में दुआओं का दौर चल रहा है। सभी देशवासी इस उपलब्धि को हर्ष और उल्लास के साथ मना रहे हैं। चंद्रमा की सतह को चूम कर अंतरिक्ष विज्ञान में सफलता का एक नया इतिहास रचा है। नरेश बंसल ने कहा कि यह सफल लॉन्च अंतरिक्ष में भारत की आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर है।

बंसल ने कहा कि इसरो के महत्वाकांक्षी तीसरे चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल ने बुधवार शाम वैज्ञानिकों के अनुसार इस अभियान के अंतिम चरण में सारी प्रक्रियायें पूर्व निर्धारित योजनाओं के अनुरूप ठीक से चली। इसके साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग कराने वाला दुनिया का पहला देश तथा चांद की सतह पर साफ्ट लैंडिंग करने वाले चार देशों में शामिल हो गया है। बंसल ने कहा कि ISRO के वैज्ञानिकों के अथक प्रयास से भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में नई पटकथा लिखने जा रहा है, जिसे पीढ़ियाँ याद रखेंगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!