Breaking News :
>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा>>एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 187 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र
उत्तराखण्डदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

सांसद नरेश बंसल ने ‘एक देश एक चुनाव’ को समय की माँग बताते हुए इस पर कमेटी बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का किया आभार व्यक्त

एक देश एक चुनाव से वित्तीय बोझ होगा कम व विकास का पहिया नहीं रुकेगा। विपक्ष विरोध की जगह चर्चा में भाग ले, सुझाव दे : नरेश बंसल

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 सितम्बर 2023, शुक्रवार, देहरादून। भाजपा राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष व सासंद उत्तराखंड नरेश बंसल ने आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा पूर्व राष्ट्रपति श्री रामननाथ कोविद की अध्यक्षता में ‘एक देश एक चुनाव‘ विषय पर बनाई कमेटी का स्वागत किया है। सांसद नरेश बंसल ने इस ऐतिहासिक पहल का स्वागत करते हुए इसे देश की इस समय जरुरत बताया व इसे सराहया है एवं देशहित में एक अभिनन्दनीय कदम बताया है व इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का हार्दिक आभार वयक्त किया है।

भाजपा राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष व सासंद उत्तराखंड नरेश बंसल ने कहा कि वर्ष 1967 तक देश में केंद्र व राज्यों के चुनाव एक साथ होते आए हैं। इसके बाद इन्हें बंद कर दिया गया, सारे साल कोई न कोई चुनाव होता रहता है जिससे जनकल्याणकारी योजनायें व उससे होने वाला विकास अवरुद्ध होता है। सांसद नरेश बंसल ने कहा कि देश मे “वन नेशन वन इलेक्शन” की माँग पुरानी है। भाजपा पहले से ही देश में एक साथ लोकसभा एव्ं विधानसभा चुनावों के पक्ष में रही है।सांसद बंसल ने कहा कि लाॅ कमिशन ने भी इसकी सिफारिश की है व चुनाव आयोग ने भी समय समय पर इसकी इच्छा जताई है जिससे देश पर वित्तिय बोझ कम पडेगा। सांसद बंसल ने कहा कि अलग-अलग चुनाव होने से तैयारियों के कारण बड़ी आर्थिक हानि भी होती है और अव्यवस्थता की स्थिति बनी रहती है।

भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष व सासंद उत्तराखंड नरेश बंसल ने कहा कि इस संबंध में संसद से सड़क तक कई बार चर्चा हो चुकी है व प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी लगातार संसद, लालकिले के प्राचीर और अन्य स्थानों पर चर्चा करते रहे हैं। सांसद नरेश बंसल ने कहा कि इस विषय पर जरुरत थी राजनैतिक हित से परे देश हित में कार्य करने की इच्छा शक्ति की, जिसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जाने जाते हैं व समय-समय पर उन्होंने देश हित में कठोरतम फैसले लिए हैं। बंसल ने इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

https://www.youtube.com/watch?v=ivD6pC7sSFs

राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष व सासंद उत्तराखंड नरेश बंसल ने कहा कि कमेटी का अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रपति और कानूनविद श्री रामनाथ कोविद को मनोनीत करने एक सही कदम है, वह देश के सभी पक्षों से बातचीत और कानूनी पहलुओं पर विचार करेंगे।

सासंद बंसल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि विपक्ष देश हित की हर अच्छी पहल का विरोध करता है और प्रधानमंत्री मोदी जी का विरोध करते-करते देश के विकास का विरोध करने लगते हैं। सांसद बंसल ने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया संवैधानिक है, ऐसे में संविधान का उल्लघंन कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत काल मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में संसद देश की बेहतरी के लिए नए कानून बनाने और पुराने कानूनों में संशोधन करने का कार्य कर रही है व देश विकास-पथ पर आगे दौड़ रहा है। सांसद नरेश बंसल ने विपक्ष को सलाह दी कि केवल विरोध के लिए विरोध करने के बजाय विपक्ष को सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाते हुए सुझावों के साथ विचार-विमर्श के लिए आगे आना चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!