Breaking News :
>>अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश>>जनता मिलन बना समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से लोगों को मिल रही राहत>>मुख्यमंत्री धामी ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का किया शुभारंभ>>सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार- रेखा आर्या>>विकासनगर में ज्वैलरी शॉप चोरी का खुलासा, चार नेपाली आरोपी गिरफ्तार>>कोटद्वार हाईवे पर हाथियों का आतंक, तीन वाहन क्षतिग्रस्त; सड़क पर लगा लंबा जाम>>ई-कार एक्सपोर्ट में भारत की बड़ी छलांग, पहली तिमाही में विदेश भेजे 10,802 वाहन>>मोबाइल देखते-देखते सिरदर्द क्यों होता है? स्क्रीन के साथ ये आदतें भी हैं जिम्मेदार>>देहरादून में आज से एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी, 14 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा>>‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 3 दिन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा>>बिहार के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल>>काशीपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत>>उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, देहरादून-टिहरी में भारी बारिश का अलर्ट>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
देशविदेश

सांसद अजय भट्ट ने घाना, साउथ अफ्रीका में संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक में किया भारत का प्रतिनिधित्व

आकाश ज्ञान वाटिका, 09 दिसम्बर 2023, शनिवार, घाना/देहरादून। इस दौरान उन्होंने कहा कि विगत दिनों उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ की शांति सेना के मंत्री स्तरीय बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया और बैठक में 84 देशों ने प्रतिभाग किया, उन्होंने कहा कि शांति सेना की 75वीं वर्षगाँठ व संयोग से भारत भी अपना अपना 75 साल का अमृत महोत्सव मना रहा है। 84 देश की इस बैठक में सिर्फ गिने चुने देशों को बोलने का अवसर मिला, जिसमें से भारत को भी बोलने का अवसर मिला।

भारत के प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व कर रहे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने यूएनओ की शांति सेना के वर्षगाँठ के मौके पर कहा कि भारत सबसे बड़ा सेना भेजने वाला देश है उन्होंने अभी तक दो लाख 75 हजार सेनायें शांति मिशन में भेजी है तथा जिसमें आज तक 170 सैनिकों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। पहली बार भारत 2007 से 2016 तक ऑल फीमेल पुलिस यूनिट (संपूर्ण महिला दल) वाला देश बना। जिसे शांति मिशन हेतु पूर्ण रूप से लाइबेरिया भेजा और शांति मिशन के प्रति दुनिया ने जो भारत के प्रति जो सुखद प्रतिक्रिया दी है उनको भी सांसद अजय भट्ट ने अपने भाषण में बताया। उन्होंने कहा कि शांति सैनिकों को प्रशिक्षण देने के लिए भारत में एक प्रशिक्षण केंद्र है। जिसके द्वारा भारत के सैनिकों के अलावा 90 देशों की सैनिकों को हमने शांति सेना हेतु प्रशिक्षित किया है और लगातार प्रशिक्षण दे रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह नैनीताल और उधम सिंह नगर की समस्त क्षेत्रीय जनता का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद करते है जिनकी बदौलत आज उन्हें घाना साउथ अफ्रीका में संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक में जाने का अवसर प्राप्त हुआ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!